www.khabarexpress.com |
| ||||||||||||||||||
| 23 November 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | Election | |
जनजाति अंचल के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है टीएडी विभाग : कटारा डूंगरपुर २७ जून/ प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास, महिला एवं बाल विकास मंत्री कनकमल कटारा ने कहा है कि जनजाति अंचल के निवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग संकल्पित है और राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से इस अंचल के कोने-कोने में रहने वाले व्यक्ति को लाभान्वित किया जा रहा है। कटारा बुधवार को स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वच्छ परियोजना के माध्यम से जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा प्रायोजित मां-बाडी केन्द्रों के शिक्षा सहयोगियों के सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की प्राथमिकताओं को तय करते हुए सरकार द्वारा इस अंचल के निवासियों के हितार्थ अधिकाधिक राशि को स्वीकृत किया है और योजनाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर व्यक्ति को इसका समुचित लाभ मिले। उन्होंने महाराष्ट्र पेटर्न में सरकार द्वारा राशि में अनवरत की गई बढोत्तरी के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि हाल ही में इसके तहत ६३ लाख रूपयों की स्वीकृति विभिन्न कार्यों के लिए जारी की गई है। उन्होंने शैक्षिक उन्नयन के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा जनजाति छात्राओं को निःशुल्क साईकिल और स्कूटी वितरण, विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों, गृह किराया पुनर्भरण, शिक्षक प्रशिक्षण में विशेष बैचों के पुनः प्रारंभ करने, जनजाति बस्ती विद्युतीकरण और जनजाति अंचल के विद्यार्थियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि देने की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा हर स्तर पर इस अंचल के निवासियों को सुविधा उपलब्ध कराने की मंशा से करोडों रूपयों को व्यय किया है और भविष्य में भी किया जाएगा। केबिनेट मंत्री कटारा ने समग्र विकास योजनान्तर्गत इस अंचल के युवा बेरोजगारों के लिए आजीविका आधारित विशेष प्रशिक्षण और उपकरण उपलब्ध कराये जाने के बारे में भी जानकारी दी और युवाओं से इस योजना से अधिकाधिक लाभान्वित होने की अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए नगरपालिका डूंगरपुर के पूर्व अध्यक्ष गुरूप्रसाद पटेल ने कहा कि गांव-ढाणियों में वंचित बच्चों को शिक्षा देने की कल्याणकारी योजना के एक अनूठे रूप में प्रारंभ की गई मां-बाडी योजना जनजाति अंचल के लिए हितकारी साबित होगी और इसके निकट भविष्य में सुखद परिणाम सामने आऐंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के माध्यम से इस आदिवासी अंचल को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास का वरदान दिया गया है और इससे अंचल में खुशहाली आई है। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, सिंचाई और बिजली की आधारभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने में जुटे टीएडी विभाग के कार्यों की प्रशंसा की और आह्वान किया कि योजनाओं की पुख्ता जानकारी प्राप्त करते हुए हर पात्र व्यक्ति को इसका लाभ दिलवाया जाए। समारोह में डाईट प्रधानाचार्य आभा मेहता ने कहा कि मां-बाडी शिक्षा सहयोगियों को बीएसटीसी में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के समान प्रशिक्षण प्रदान किया गया है और प्रयास किया जाएगा कि इसके व्यावहारिक क्रियान्वयन में आने वाली प्रत्येक समस्या के लिए भी डाईट स्तर पर समाधान प्रदान किया जाए। उन्होनें संस्थान के लेब एरिया के रूप में मां-बाडी केन्द्रांे को लिए जाने की संभावनाओं को भी उजागर किया और कहा कि इस माध्यम से इन केन्द्रों को अपेक्षित मार्गदर्शन प्रदान कर सशक्त बनाने के प्रयास किए जायेंगे। आरंभ में स्वच्छ परियोजना अधिकारी ओ पी मीणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माँ-बाडी केन्द्रों की स्थापना के उद्देश्य, संचालन प्रक्रिया के बारे में बताया। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भैरवलाल मीणा के अलावा कई संभागियों ने अपने विचार व्यक्त किए। केबिनेट मंत्री कटारा ने समस्त संभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त श्रम आयुक्त रूपलाल डामोर, उपखण्ड अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक उषा राव, सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक बापूलाल जोशी, सुरेश फलोजिया, सुरेन्द्रसिंह बेडसा, राजीव द्विवेदी, डाईट के शारीरिक शिक्षक रामलाल पाटीदार और बडी तादाद में शिक्षा सहयोगी मौजूद थे। समारोह का संचालन भालचंद्र ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म रामलाल पाटीदार ने अदा की।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't
see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel
Festival 2007, Vartmaan Sahitya,
Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com
| khabarexpress.com
| uniqueidea.net
| hindinotes.com