KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Download Trial of Jewellery Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


मुख्यमंत्री शिक्षा संबल महाअभियान
27 Jul 2007

जिले के प्रभारी एवं राजस्व शासन सचिव ने किया ७ विद्यालयों का निरीक्षण, विद्यालयी गतिविधियों की जानकारी लेकर दिए दिशा निर्देश


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

डूंगरपुर २७ जुलाई/जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के राजस्व विभागीय शासन सचिव श्री प्रीतमसिंह ने शुक्रवार को जिले के डूंगरपुर एवं सागवाडा परिक्षेत्र के सात विद्यालयों का दौरा किया और मुख्यमंत्री शिक्ष संबल महाअभियान के तहत संपादित की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेकर शिक्षाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
 आज प्रातः विद्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए निकले प्रभारी सचिव सिंह ने सर्वप्रथम डूंगरपुर परिक्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय आंतरी  पहुंचे और यहां पर संस्था प्रधान से विद्यालय में अभियान के तहत संपादित की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यहां पर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण और मिड-डे-मिल के संचालन के बारे में जानकारी ली और शिक्षाधिकारियों को निर्देश प्रदान किए कि वे संबंधित कार्मिकों को इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पाबन्द करें ।
 इसके पश्चात सिंह राजकीय प्राथमिक विद्यालय टामटिया पहुंचे और यहां पर अन्नपूर्णा सहकारी समिति के माध्यम से क्षेत्र के सात विद्यालयों के लिए तैयार किए जा रहे पोषाहार को देखा। उन्होंने यहां पोषाहार तैयार करने वालों को भोजन पूरी गुणवत्ता व साफ सफाई के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने विद्यालय परिसर में गत वर्ष रोपित किए गए वृक्षों के बारे में संस्था प्रधान नयना शर्मा से पूछा और निर्देश दिए कि प्रतिवर्ष पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए।
 सिंह ने यहां अध्यापकों के मुख्यावास पर रहने के बारे में भी जानकारी ली और अध्यापिकाओं को निर्देश दिए कि वे मुख्यावास पर रहकर कमजोर विद्यार्थियों के अभिभावकों से संफ स्थापित करें। सिंह ने यहां एसडीएमसी तथा शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठकों के संबंधित पंजिका का अवलोकन भी किया व निर्देश दिए कि इनकी बैठकें प्रतिमाह आयोजित की जावें। प्रभारी सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शांतिलाल खराडी को निर्देश प्रदान किए कि वे समस्त विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठकों के आयोजन सुनिश्चित करावें।
 इसके बाद वे प्राथमिक विद्यालय नन्दौड पहुंचे और यहां नामांकन व अध्यापकों के बारे में जानकारी ली। संस्था प्रधान ने बताया कि यहां पर १३९ विद्यार्थी नामांकित है वहीं ७ शिक्षक नियुक्त हैं।  उन्होंने यहां पर शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक की पंजिका चाही तो संस्था प्रधान उपलब्ध कराने में असमर्थ हुए। इसी प्रकार उन्होंने यहां पर आपकी बेटी योजना के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण के बारे में जानकारी ली। संस्था प्रधान ने एक छात्रा को गत वर्ष इस योजना के तहत राशि प्राप्त नहीं होने की जानकारी दी तो उन्होंने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रद्युमन शाह से इस प्रकरण के बारे में पूछा।
 उन्होंने इस संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही इस पर वे नाराज हुए और उन्हें निर्देश दिए कि इस संबंध में तथ्यात्मक जानकारी लें और राशि से वंचित बालिका को राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि वे क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में इस योजना के तहत लाभान्वितों व वंचितों की जानकारी लें।
 प्रभारी सचिव ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवाडी में मिड-डे-मिल के तहत तैयार हो रहे पोषाहार को देखा। उन्होंने यहां कण्डों पर तैयार की जा रही बाटियों को देखा और दाल की गुणवत्ता की पुष्टि की। उपखण्ड अधिकारी बीएल मीणा, विकास अधिकारी उमाशंकर शर्मा ने दाल व बाटी को चखा और संतुष्टी जाहिर की। अपने भ्रमण दौरान प्रभारी सचिव ने प्राथमिक विद्यालय मडकोला, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय जेठाना और प्राथमिक विद्यालय जेठाणा का भी निरीक्षण किया और यहां संबंधित संस्था प्रधानों से नामांकन, पोषाहार, माईक्रोन्यूट्रिऐन्ट के वितरण के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
 इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शांतिलाल खराडी, तहसीलदार मणिलाल तिरगर, सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक बापूलाल जोशी, सहायक परियोजना समन्वयक  प्रकाश शर्मा, मोहनलाल पाटीदार, बीईईओ ललित कुमार चौबीसा, प्रद्युमन शाह, रजनीकांत पण्ड्या और पूर्व सरपंच ईश्वरलाल सरपोटा मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

शिक्षा
संबल
महाअभियान


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Neha Dhupia


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares