www.khabarexpress.com |
| 08 September 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
नियम/शर्तों की पालना के लिए विभिन्न निर्देश जारी हनुमानगढ, २७ जुलाई । जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने जिले के विभिन्न थानों से सम्बन्धित शस्त्र लाईसेंसधारियों को नवीनीकरण के लिए नोटिस जारी करते हुए विभिन्न निर्देश प्रदान किए हैं । जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नवीनीकरण नहीं करवाने वाले ५०४ लाईसेंसधारियों को थानेवार नोटिस जारी किए गए हैं । हनुमानगढ जॅक्शन के थाने से सम्बन्धित १००, टिब्बी के ७८, संगरिया के ८६ , हनुमानगढ टाऊन के ६१, पल्लू के १, रावतसर के ३६, पीलीबंगा के ४२, भादरा के ३२, नोहर के ५३, गोलूवाला के २७ तथा भिरानी थाने से सम्बन्धित १८ लाईसेंसधारियों को नवीनीकरण के लिए नोटिस दिए गए हैं ।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?