बीकानेर,27 जुलाई। राज्य स्तरीय स्वाधीन दिवस की श्रृखंला में 15 अगस्त को शाम 6 बजे डा.करणी सिंह स्टेडियम में टेटू शो का आयोजन होगा। इस मौके पर राजस्थान पुलिस जवानों द्वारा अश्व तथा मोटर साइकिल पर प्रदर्शन तथा पीटी का प्रदर्शन किया जायेगा। छात्र-छात्राओं की ओर भारतीय तथा बैण्ड का प्रदर्शन किया जायेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) पी.सी.मावर ने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तर पर प्रतिभाओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेगे। राजकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिको,वरियता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेघावी विद्यार्थियों,राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेने वाले खिलाडियों एवं एन.सी.सी.आदि के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले कैडट आदि को प्रशंसा पत्र प्रदान किये जायेंगे । इसके लिए निर्धाेरत प्रपत्र में प्रस्ताव प्रेषित करने होंगे। खेल के लिए प्रस्ताव जिला खेल अधिकारी के और शिक्षा के क्षेत्र के प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किये जा सकते है। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं द्वारा प्रस्ताव सीधे ही प्रस्तुत किये जा सकते है। प्रशंसा पत्र के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है।