2 अगस्त को पुष्करणा दिवस समारोह
27 Jul
2009

बीकानेर। श्रावण शुक्ला 13 को अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के तत्वावधान में संपूर्ण देश में मनाये जाने वाले पुष्करणा दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष जोशी ने बताया कि पुष्करणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिभा सम्मान समारोह में दिल्ली पुलिस सेवा में चयनित कु. श्रीदेवी पुरोहित, कस्टम इंस्पेक्टर में चयनित गोपाल आचार्य, एमबीबीएस में उतीर्ण डा. राजेन्द्र आचार्य, सीए डा. राजेन्द्र किराडू, कंपनी सचिव में नीतीश रंगा, साइंटिस जयशंकर व्यास, एमएससी में टापर बेनीगोपाल पुरोहित, एम.काम. में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मनीष देरासरी व भारोतोलन में कु. रेखा व्यास, कृषि विश्वविद्यालय की निष्णात कीट विज्ञान में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर संदेश मोहन पुरोहित, तीरंदाजी में स्टेट चैम्पियन मार्कण्डेय पुरोहित तथा कक्षा आठवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर मनीष जोशी सहित लगभग 160 बालक-बालिकाओं का सूरदासाणी बगेची में सम्मान किया जायेगा। महामंत्री जोशी ने बताया कि सम्मान समारोह के अगले दिन उष्ट्रवाहिनी मंदिर में युवा प्रकोष्ठ एवं राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। इस संबंध में प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.जी.बिस्सा ने सभी युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को परिपत्र भेजकर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की अपील की।
|