रक्षा बन्धन का त्यौहार पूरे हिन्दुस्तान में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। बीकानेर के पण्डित राजेन्द्र किराडू के अनुसार कल सूर्योदय से सूर्यास्त तक का पूरा समय राखी बांधने के लिए उपयुक्त है।
भाई और बहन के प्रेम का प्रतिक रक्षा बन्धन का त्यौहार कल श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया जाएगा । यह त्यौहार प्रतीक है, बहन व भाई के प्रेम का जिसमें भाई बहन को उसकी रक्षा वचन देता है। रक्षा बन्धन का त्यौहार पूरे हिन्दुस्तान में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। बीकानेर के पण्डित राजेन्द्र किराडू के अनुसार कल सूर्योदय से सूर्यास्त तक का पूरा समय राखी बांधने के लिए उपयुक्त है।
रक्षाबन्धन के इस त्यौहार के लिए बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है। बाजारों में प्रत्येक दुकान पर राखियाँ ही राखियाँ नजर आ रही है। इस बार बाजार में रेशमी धागों के साथ फैंसी राखियाँ भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नत्थूसर गेट पर स्थित अनुराग फैंसी स्टोर के मालिक कैलाश शर्मा ने बताया कि बाजार मे एक रूपये से लेकर पाँच सौ रूपये तक की राखियाँ उपलब्ध है। कैलाश शर्मा के अनुसार फैंसी राखियों व शक्तिमान राखियों की ओर ज्यादा आकर्षण देखने को मिल रहा है। परम्परागत तौर पर रेशमी धागे भी काफी संख्या में बिक्री हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बाजारों में मिठाईयों की दुकानें भी सज चुकी हैं।
बाजार में मावे की मिठाईयाँ व छेने की मिठाईयों की ज्यादा मांग है। मावे की बनी तिरंगी मिठाईयाँ व बीकानेरी रसगुल्ले ज्यादा मात्रा में मांगे जा रहे हैं। बहनों ने कल के त्यौंहार के लिए विशेष तैयाँरियाँ की है। बहनें नई ड्रेस पहनकर भाईयो के हाथों पर राखियाँ बाँधेगी। आज बाजार में नए कपडों की बिक्री भी परवान पर रही। इस प्रकार आज सारा बाजार राखीमय नजर आया।