श्रीगंगानगर, २७ अगस्त/ जिला उद्योग केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री योजनान्तर्गत ऋण प्राप्त युवाओं में बेहतर कार्य प्रणाली की भावना बढाने, स्वावलम्बन की जाग्रति उत्पन्न करने तथा बैंक के ऋण को समय पर भुगतान करने की आदत डालने के उद्वेश्य से ‘‘राज्य/जिला पुरस्कार योजना लागू की गयी है, जिसके तहत उत्कृष्ट कार्य व परिणाम वाले युवाओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।
महप्रबन्धक श्री ओ.पी. गोस्वामी ने बताया कि पुरस्कार हेतु वे सभी पात्र जिनका उद्योग व्यवसाय एक वर्ष से अधिक अवधि से जारी है। वर्ष २००४-०५ हेतु ‘‘ राज्य/जिला पुरस्कार योजना’’ हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र जिला उद्योग केन्द्र में जमा करवाने की अन्तिम तिथि १५ अगस्त-०८ थी, जिसे बढाकर १५ सितम्बर-०८ कर दी गयी है।पात्र युवाओ ंसे आग्रह है कि वे निर्धारित पत्र का प्रारूप जिला उद्योग केन्द्र श्रीगंगानगर से प्राप्त कर १५ सितम्बर-०८ तक जमा करवा सकते है। जिस युवा का उक्त योजना में चयन किया जायेगा उसे २५०० रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा तथा राज्य स्तर पर प्रदत्त किये जाने वाले पुरस्कारो के लिये भी उसका नाम भिजवाया जायेग। राज्य स्तरीय पुरस्कार समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले युवाओ को क्रमशः १० हजार, ७ हजार ५०० व ५ हजार रूपये का पुरस्कार मय प्रमाण पत्र दिया जावेगा।