KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Sunday, February 12, 2012


पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
27 Aug 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
सूरतगढ,  तहसील के गांव लालपुरा सिखान में पेयजल किल्लत को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। इस सम्बन्ध में शिव सेना ने गुरूवार से गांव म अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। शिव सेना तहसील प्रमुख विकास दीप गाबा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में पेयजल किल्लत को लेकर प्रशासन की कडे शब्दों में निन्दा की गई। गाबा ने बताया कि गांव में पाईप लाइन नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पडता है।  गांव की डिग्गी में बरसात का गन्दा पानी इक्ट्ठा होता है जो पीन लायक नहीं है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में कई दफा उपखण्ड अधिकारी व जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को लिखित व मोखिक म आग्रह किया मगर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिव सेना ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि गांव में जब तक पाईप लाइन नहीं डाली जाती शिवसेना अपना अनिश्चिकालीन धरना जारी रखेगी। बैठक में ओम राजपुरोहित, अनिल शर्मा, ओम स्वामी, आत्माराम विश्ा*ोई, इकबाल सिंह, जसवीर सिंह, बलजिन्द्र सिंह, गुरवचनसिंह व जगसीर सिंह उपस्थित थे। इधर शिव सेना ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर डॉ. प्रमेन्द्र स्वामी को स्थाई रूप से सूरतगढ में नियुक्त करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि डॉ. स्वामी को अस्थाई रूप से अनूपगढ में लगाया गया है। जिससे सूरतगढ चिकित्सालय की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई है।


आठ दिवसीय पर्युषण पर्व कार्यक्रम 28 अगस्त से
सूरतगढ,   तेरापंथ सभा भवन में पर्युषण पर्वपर आठ दिवसीय कार्यक्रम 28 अगस्त से 4 सितम्बर तक धार्मिक अराधना के साथ मनाया जाएगा। साधू-साध्वियों के प्रवास से वंविच सूरतगढ को आचार्य  महा प्रज्ञजी ने दो उपासक सर्व  रामबिलास जैन (सवाईमाधोपुर) व विनोद बोदिया (डोसी, गुजरात) का सानिध्य प्रदान कराया है।  जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के सचिव आनन्द जैन के अनुसार दोनों उपासकों के सानिध्य में पर्युषण पर्व का प्रथम दिन खाद्य संयम दिवस 29 अगस्त को स्वास्थ्य दिवस 30 अगस्त को सामायिक दिवस 31 अगस्त को वाणी संयम दिवस, 1 सितम्बर अणुव्रत चेतना दिवस, 2 सितम्बर को जप दिवस, 3 सितम्बर को ध्यान दिवस, 4 सितम्बर को सावत्सारिक पर्व धार्मिक उल्लास के साथ मनाए जाएंगे। इसी तरह 5 सितम्बर को प्रातः सामूहिक क्षमापना दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यहां पधारे उपासक द्वय के मार्ग निदेशक में प्रातः 5 से 6 बजे प्रेक्षाध्यान, 6 से 7 प्रार्थना आसन प्राणाया, 8.30 से 10 बजे दैनिक प्रवचन, दोपहर 2 से 4 बजे प्राथमिक ज्ञान व तत्व चर्चा सायं 7.15 बजे परमेष्ठी वन्दना व प्रात क्रमश व रात्रि कालिन 8.30 से 10 बजे अर्हत वन्दना, प्रवचन व विभिन्न प्रतियोगिताएं आदि का कार्यक्रम नियमित रूप से चलेगा। 4 सितम्बर को सावत्सरिक पर्व के उपलब्ध में जैन समाज के व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रहेगे।


नागपाल ने किया तहसील का दो दिवसीय दौरा
सूरतगढ,   क्षेत्रीय विधायक अशोक नागपाल ने तहसील क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन अनेक गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्रमोन्नत विद्यालयों का लोकार्पण करने के साथ अनेक कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया।   नागपाल ने अपने दौरे की शुरूआत सीलवानी पंचायत के गांव अमरपुरा जाटान से की। गांव में राज्य सभा सदस्य ललित किशोर चतुर्वेदी द्वारा स्वीकृत सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस सामुदायिक भवन पर 5.30 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर उपस्थित पंचायत समिति की प्रधान मती सुशीला मांगलिया ने भाखडा की पीबीएन शाखा पर पुल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने, कल्याण भूमि की चारदिवारी हेतु 1 लाख रुपये तथा खेलकूद आयोजन हेतु 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसी गांव के कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के मुख्य गेट व चारदिवारी का उद्घाटन विधायक नागपाल व प्रधान मती मांगलिया ने फीता काटकर किया। सरपंच मुखराम खिलेरी ने आभार व्यक्त किया। इसके बाद मानकसर में क्रमोन्नत हुए राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नागपाल का शॉल ओठाकर पंचायत की तरफ से सम्मान किया गया। सरपंच मोहिनी देवी बिश्ा*ोई, डायरेक्टर राजकुमार मुंजाल, सहायक ग्राम सेवक सुशील बिश्ा*ोई ने विद्यालय क्रमोन्नत पर विद्यालक का विशेष रूप से आभार जताया। इसी क्रम में डेयरी फार्म में क्रमोन्नत हुए रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण किया गया। समारोह में डेयरी फार्म के निर्देशक डॉ. आर.पी. वास्तव, उप सरपंच मती राजपुरोहित सहित बडी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित हुए। विधायक के काफिले ने मोकलसर में पहुंचकर क्रमोन्नत हुए रा.मा. विद्यालय का उद्घाटन किया। सरपंच अनिल चौधरी ने आभार जताया। इसके बाद उन्होंने डीडवाना के शमशान भूमि की चारदिवारी का उद्घाटन किया तथा सिंगरासर के क्रमोन्नत मा. विद्यालय तथा सांसद निधि कोष से बने हाल मय बरामदा का उद्घाटन कयिा। सिंगरासर के विद्यालय में आयोजित भव्य समारोह में सरपंच मती मीरा गोदारा उप सरपंच अर्जुन गोदारा, डायरेक्टर लालचंद आदि ने विचार व्यक्त करते हुए  नागपाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इसके अलावा  नागपाल ने डेददासरापुर पंचायत मुख्यालय पर माध्यमिक विद्यालय, लदेर व राजियासर म उच्च प्राथमिक विद्यालयों और कोनपालसर म सामुदायिक भवन का उद्घाटन किए। सरपंच श्योकरण नायक ने सभी आगन्तुकों को आभार जताया। विभिन्न गांवों में समारोह को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक  नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा के तहत सभी पंचायत मुख्यालयों के गांवों को सैकेण्डरी में क्रमोन्नत कर ग्रामीणों को नायाब तोहफा दिया है। इससे बालिका शिक्षा को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा  कि पौने पांच साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने विकास कार्यों की गंगा बहा दी है।  नागपाल ने विकास की गति को बरकरार रखने के लिए वापिस भाजपा को संतारूढ करने की अपील की।
भाजपा के जिला महामंत्री नरेन्द्र घिंटाला ने कहा कि विधायक अशोक नागपाल के प्रयासों से ही विद्यालय क्रमोन्नत हुए है। समारोह में गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष पेमाराम सहारण, प्रधान सुशीला मांगलिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी हरलाल सहारण, राजेन्द्र तनेजा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। नागपाल के साथ जिला परिषद के पूर्व सदस्य गुमानाराम राठौड, द्वारका प्रसाद लखोटिया, डॉ. हरीराम शर्मा, भाजपा जिला समिति सदस्य उजागर सिंह बराड, संघर की सरपंच मती भजन कौर, देहात महामंत्री जयपाल दहिया, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष कृष्ण छींपा व महामंत्री गोपीराम दगल, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओम चाहर, महामंत्री लालचंद शर्मा, ताराचंद नागपाल सहित बडी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
इस दौरान  नागपाल ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनके अभाव-अभियोग सुने।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

किल्लत
लेकर
ग्रामीणों
आक्रोश


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Bollywood Diva - Udita Goswami in Rokkk


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares