बीकानेर। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों की वाकपीठ संगोष्ठी बुधवार को विक्टोरियस उच्च माध्यमिक विद्यालय के महानंद मंदिर सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर विकास न्यास के अध्यक्ष सोमचंद सिंघवी व एकीकृत महासंघ के जिलाध्यक्ष शंकर पुरोहित ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए नापासर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद सलीम ने कहा कि विद्यालय में खेल और अनुशासन विद्यालय संचालन का मुख्य आधार है। उधर शारीरिक शिक्षकों का दो दिवसीय संगोष्ठी के समापन अवसर पर गुरूवार को शारीरिक शिक्षकों ने भी भाग लिया तथा सभी आगंतुक अतिथियों को श्रीफल, शॉला ओढाकर व शारीरिक शिक्षकों को अपने कार्य क्षेत्र म उत्कृष्ट करने पर प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। कोच पूर्णाराम की याद में संगोष्ठी में आवार्ड भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ज्योतिप्रकाश रंगा, नानूराम सांखला, शंकरलाल पुरोहित आदि अनेक शिक्षक उपस्थित थे।