बीकानेर, २७ सवांददाता। भारत में बैंक कर्मियों के शीर्ष संगठन ए.आई.बी.ई.ए. एवं स्टेट सेक्टर बैक एम्प. एसोसिएशन के आहान पर आज बीकानेर में स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर एंव अन्य सहयोगी बैंको में मुकम्मिल हडताल रही, शतप्रतिशत कर्मचारी हडताल पर रहे। सभी बैंको में हडताल के कारण काम-काज ठप्प रहा तथा एस.बी.बी.जे. पब्लिक पार्क स्थित समासोधन गृह भी निलम्बित रहा जिसके कारण करोडों रूपये के चैकों का समासोधन नहीं हो सका। बीकानेर केन्द्र पर कार्यरत सहयोगी बैंकों के अधिकारियों ने भी हडताल को नैतिक समर्थन प्रदान किया। संभाग की अलग-अलग शाखाओं यथा श्रीगंगानगर, सूरतगढ, झुझुनू, सीकर, चुरू, हनुमानगढ, खेतडीनगर, सादुलपुर आदि अन्य शाखाओं से मिली सूचना के अनुसार एस.बी.बी.जे. की सभी शाखाऍं बन्द रहीं तथा स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के कर्मचारी भी हडताल पर थे।
केन्द्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता के बावजूद एस.बी.आई प्रबन्धन के हठदर्मितापूर्ण रवैये के कारण समझौता वार्ता विफल रही और ए.आई.बी.ई.ए. एवं एस.एस.बी.ई.ए के पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार आज सहयोगी बैंकों में राष्ट्रव्यापी हडताल रहीं।
स्थानीय कार्यक्रमानुसार आज स्टेट बैक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर सहित अन्य सहयोगी बैंको के कर्मचारी पब्लिक पार्क शाखा के समक्ष प्रातः ११ बजे एकत्रित हुए जहां से जुलूस की शक्ल मे कचहरी परिसर का चक्कर लगाते हुए जिलाधीश कार्यालय के समक्ष प्रदार्शन किया। ए.आई.बी.ई.ए. तथा एस.एस.बी.ई.ए. के केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य कॉ.वाई.के. शर्मा ने वहां उपस्थित बैंककर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक केन्द्र सरकार एवं वित मंत्रालय के दबाव मे अपने निहित सवार्थें को साधने के लिए सातों सहयोगी बैंकों के असतित्व को मिटा कर तथा अपने आप में विलय कर अपनी आर्थिक स्थिति एवं आकार को विस्तृत तथा सुदृध्ड करना चाहता है।
जुलूस में कर्मचारी प्रस्तावित विलीनीकरण के विरोध में लिखि पट्टिकायें हाथों में लिए मेटर के विरोध में नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस का सयुक्त नेतृत्व कॉ.वाई.के. शर्मा कॉ.आर. के. सुथार सगंठन की महिला संयोजिका कॉ.नीलम मेहरा, स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के कॉ. सिहं कर रहे थे।