विकास यादव
सूरतगढ, राजकीय महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित बीकानेर विश्वविद्यालय की पांचवीं अन्तर्महाविद्यालय की कबड्डी प्रतियोगिता एस.जी.एन. खालसा महाविद्यालय श्रीगंगानगर ने जीत ली। खालसा महाविद्यालय में फाइनल मुकाबले में संगरिया के एस.के.जी.वी. को मात दी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील थे। मील ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का विकास भी आवश्यक है। खेलों को बढावा देने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति की शारीरिक व मानसिक ताकत के लिए जरूरी है। जिला प्रमुख ने विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया। प्राचार्य हनुमान प्रसाद शर्मा ने प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शारीरिक प्रशिक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि दो सेमी फाइनल मुकाबलों में एस.जी.एन. खालसा कॉलेज ने डूंगर कॉलेज बीकानेर तथा एस.के.जी.वी. कॉलेज संगरिया ने लोहिया कॉलेज चूरू को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक हुआ, जिसमें खालसा कॉलेज विजयी घोषित किया गया। निर्णायक मण्डल में शेरसिंह, नेतराम, गुरजंट सिंह, रणजीत सिंह, जगतार सिंह, आत्माराम शर्मा, रामसिंह जाखड, सुनील दत्त व चन्द्रशेखर शामिल थे। विश्वविद्यालय ऑब्जर्व अमरजीत सिंह, विश्वविद्यालय नोमिनी कुलवंत सिंह थे।