रोजगार मेले में ३६९ युवाओं का
रोजगार के लिए चयन
27 Oct
2007
जिला उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न काउन्टर स्थापित कर बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यतानुसार इच्छित काउण्टर्स पर जानकारी दी गई।
जयपुर, २७ अक्टूबर। जिला उद्योग केन्द्र, जयपुर (शहर) द्वारा आज यहां विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऐसोसियेशन हाल में आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में ५२५ युवाओं ने विभिन्न व्यवसायों में पंजीयन कराया और विभिन्न एजेन्सियों के द्वारा ३६९ युवाओं को रोजगार के लिए चयन किया गया।
जिला उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न काउन्टर स्थापित कर बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यतानुसार इच्छित काउण्टर्स पर जानकारी दी गई।
रोजगार मेले में आई.टी.आई., पालीटेक्निक, प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं सहित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवाओं ने भाग लिया।
मेले में जे.आर.के. इण्डस्ट्रीज, हाईटेक मशीनरी (इंडिया), यूनीवर्सल फाउण्ड्री, जमना इण्डस्ट्रीज, झोटवाडा डीजल ओटोमोबाइल, पुष्प फोरजिंग, तिरूपति प्लास्टोमेटिक्स, बजरंग वायर एण्ड केबल्स सहित अग्रसेन इंजीनियरिंग कम्पनी के पदाधिकारियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिये और आवश्यकतानुसार उनका चयन किया।
औद्योगिक इकाईयों के अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम, बिरला सनराइज इंश्योरेंस कम्पनी, टीम लीज सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के पदाधिकारियों ने मेले में आये बेरोजगार युवाओं को विभिन्न प्रकार की रोजगारोन्मुखी जानकारी दी और उनका पंजीयन किया
जिला उद्योग केन्द्र जयपुर (शहर) के महाप्रबन्धक श्री पी.के. जैन के अलावा श्री ताराचन्द चौधरी, अध्यक्ष, विश्वकर्मा औद्योगिक एसोसियेशन, श्री घनश्याम कानूनगो, महासचिव, श्री अरूण अग्रवाल, श्री रमेश मूलचन्दानी ने भी भाग लिया तथा बेरोजगारों का मार्गदर्शन किया।
|