पद्मिनी पर एकता के डोरे
27 Oct
2007
एकता कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को अपने धारावाहिक में लाने की कोशिश में है।
एकता कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे को अपने धारावाहिक में लाने की कोशिश में है। बहुत पहले एकता ने पद्मिनी को क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लिए तुलसी की भूमिका दिए जाने की पेशकश की थी, लेकिन तब बात नहीं बनी थी। सत्यम शिवम सुंदरम से फिल्मी सफर शुरू करने वाली पिछली पीढ़ी की इस हीरोइन को इस बार एकता ने अपने नए धारावाहिक के लिए माँ की भूमिका का प्रस्ताव दिया है। पद्मिनी का कहना है कि इस बारे में एकता से उसकी बात हुई है। वह एकता को तब से जानती हैं, जब वह बच्ची थी। मुझे फैमिली ड्रामा पसंद है लेकिन रोल में दम होना चाहिए। अभी पद्मिनी जापान जा रही है इसलिए बातचीत फाइनल नहीं हो पाई है। बालाजी के सूत्रों के अनुसार पद्मिनी कोल्हापुरे को रोल पसंद आया है। डेट की समस्या नहीं हुई तो सोनी टीवी के लिए बनाए जा रहे इस सीरियल में उनका काम करना तय है। नवंबर में किसी समय यह सीरियल दिखाया जाना शुरू होगा। शूटिंग इसी महीने शुरू होगी।
|