कलैक्ट्रेट प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न
27 Oct
2007
जिला कलैक्ट्रेट प्रबन्धन समिति की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
हनुमानगढ २७ अक्टूबर। जिला कलैक्ट्रेट प्रबन्धन समिति की बैठक शनिवार को जिला कलक्टर श्रीमती मुग्धा सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बिजली की बचत व विद्युत खर्च में मितव्ययता बरतने के लिए सभी शाखाओं में सीएलएफ बल्ब व ट्यूब लाईट्स लगाने व सभी कार्यालयों में अलग -अलग सब मीटर लगाने के लिए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए। परिसर में स्थित शैचालयों की स्वच्छता एवं सुलभ -शौचालयों की सफाई के लिए नगरपालिका के स्वच्छता निरीक्षक के निर्देशन में टीम बनाने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा कलैक्ट्रेट की दीवारों पर जिले की सिंचाई परियोजनाओं, आपणी योजना आदि के नक्शे लगाने के कार्य की प्रगति, रिकॉर्ड रुम में दीमकरोधी छिडकाव, कॉनफ्रेस हॉल को अत्याधुनिक स्वरुप प्रदान करने की योजना, परिसर में तीन स्थानों पर ड्राॅपगेट लगाने तथा चिन्हित स्थानों पर अग्नि रोधी यंत्र लगाने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन श्री आर. सी. गुप्ता, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरलाल सारण, मुख्य आयोजना अधिकारी श्री ओ.पी. मांझू, जिला रसद अधिकारी श्री नवनीत कृष्ण पुरोहित, सूचना विज्ञान अधिकारी श्री विश्वनाथ शर्मा, जिला कोषाधिकारी श्री पी.सी. खन्ना व अन्य अधिकागण सहित विभिन्न शाखा के प्रभारी भी उपस्थित थे ।
|