डूंगरपुर २७ नवंबर/प्रदेश के जनजाति क्षेत्रीय विकास, महिला एवं बाल विकास मंत्री कनकमल कटारा आगामी २९ नवंबर से जिले की यात्र पर आ रहे हैं।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि कटारा २९ नवंबर को अपराह्न २.३० पर डूंगरपुर सर्किट हाउस पहचेंगे और जनसुनवाई करेंगे। कटारा सायं ४ बजे डूंगरपुर से प्रस्थान कर ५.३० पर सागवाडा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। कटारा के ३० नवंबर के कार्यक्रम आरक्षित हैं। वे १ दिसंबर को प्रातः १० बजे गणेशपुरी में लेम्प्स का शिलान्यास, ११ बजे भीलूडा में टीएडी मद से नवनिर्मित पानी की टंकी का उद्घाटन, ११.३० पर लेम्प्स भवन भीलूडा के उपर सामुदायिक भवन का शिलान्यास, १२.३० पर राउप्रावि भीलूडा में तीन नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन करेंगे। इसी प्रकार वे १ बजे राजकीय जनजाति आश्रम छात्रवास भवन भीलूडा तथा १.३० बजे राउप्रावि भीलूडा के दो नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का उद्घाटन करेंगे। वे २ बजे नवक्रमोन्नत राजकीय बालिका उमावि का उद्घाटन व दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास करेंगे। वे ३ बजे भीलूडा होली चौक गायरी समाज के मोहल्ले में सभा भवन का शिलान्यास करेंगे।
कटारा २ दिसम्बर को दोपहर १ बजे सामुदायिक भवन सागवाडा में एक बैठक लेंगे। उनके ३ दिसम्बर के कार्यक्रम आरक्षित है। कटारा ४ दिसम्बर को ११ बजे निठाउवा से सागवाडा तक २०० करोड रूपये लागत से निर्माणाधीन भीखाभाई-सागवाडा नहर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।