राज्यपाल की बांसवाडा यात्र के व्यवस्थाओं के निर्देश
27 Nov
2007
बैठक में जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे महामहिम की यात्र के संबंध में सौंपी गई
बाँसवाडा, २७ नवम्बर/महामहिम राज्यपाल एस.के. सिंह की २९ नवम्बर से शुरू होने वाली दो दिवसीय यात्र की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की महत्त्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर विकास एस .भाले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में सम्पन्न हुई ।
बैठक में जिला कलक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे महामहिम की यात्र के संबंध में सौंपी गई तमाम व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से पूरा करते हुए अंतिम रूप दें। इसके साथ ही प्रत्येक व्यवस्था के प्रति गंभीरता बरतें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अबरार अहमद ने राज्यपाल की यात्र को देखते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं, अधिकारियों की नियुक्ति तथा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं के बारे में जारी आदेशों की जानकारी दी और मुस्तैदी के साथ कार्य निर्वहन के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी टी.सी. बोहरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जन सुनवाई के परिवादों के संबंध में बैठक
जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में जन सुनवाई में प्राप्त परिवादों के बारे में समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित परिवादों की अद्यतन स्थितियों के बारे में चर्चा की गई और निर्देश दिए गए कि सभी परिवादों को गंभीरतापूर्वक निस्तारित करने के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। जिले में महामहिम राज्यपाल महोदय की यात्र को दृष्टिगत रखते हुए ३० नवम्बर को प्रातः १० बजे आयोजित होने वाली जन सुनवाई तथा जिला सतर्कता समिति की बैठक अब इसी दिन अपराह्न २ बजे आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने दी।
|