जोधपुर वृत में बिजली चोरी के २५८ प्रकरण पकडे
27 Nov
2007 जोधपुर डिस्कॉम ने २६ नवम्बर को पाली, गंगानगर, बाडमेर व नगर वृत्त जोधपुर में बिजली चोरी के २५८ प्रकरण पकडे तथा ४ लाख ५७ रुपये की बिजली चोरी पकडी।
जयपुर, २७ नवम्बर। जोधपुर डिस्कॉम ने २६ नवम्बर को पाली, गंगानगर, बाडमेर व नगर वृत्त जोधपुर में बिजली चोरी के २५८ प्रकरण पकडे तथा ४ लाख ५७ रुपये की बिजली चोरी पकडी।
इन वृत्तों से प्राप्त सूचना के अनुसार १ लाख ८९ हजार रुपये मौके पर ही वसूल किये गये। श्रीगंगानगर वृत्त में १३२ उपभोक्ताओं के यहां सतर्कता जांच की गयी तथा ३ लाख ७८ हजार रुपये की बिजली चोरी पकडी गयी। इस राशि में से १ लाख ५५ हजार रुपये मौके पर ही वसूल किये गये। पाली वृत्त में ८९ उपभोक्तओं के यहां जांच की गयी, केवल दो उपभोक्तओं के यहां बिजली चोरी पकडी गयी जिनमें २० हजार रुपये की बिजली चोरी होने का अनुमान लगाया गया। यह राशि मौके पर ही वसूल कर ली गयी। जोधपुर नगर वृत्त में २६ उपभोक्तओं को दोषी पाया गया तथा ६ उपभोक्तओं के विरूद्ध चोरी के प्रकरण बनाये गये। दोषी उपभोक्ताओं से २१ हजार ८६४ रुपये मौके पर ही वसूल किये गये। बाडमेर वृत्त में ११ जगहों पर सतर्कता जांच की गयी तथा ५५ हजार रुपये की बिजली चोरी पकडी गयी। दस हजार रुपये मौके पर ही वसूल किये गये।