KhbarExpresswww.khabarexpress.com Search hindi - English word definition online at PleagianDictionary.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


महामहिम राज्यपाल बुधवार से डूंगरपुर की दो दिवसीय यात्र पर
27 Nov 2007

जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि श्री सिंह २८ नवंबर को प्रातः ११ बजे हवाई पट्टी दोवडा पहुंचगे


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

डूंगरपुर २७ नवंबर/ महामहिम राज्यपाल श्री एस.के.सिंह जिले की दो दिवसीय यात्र पर बुधवार को डूंगरपुर आयेंगे।
जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि श्री सिंह २८ नवंबर को प्रातः ११ बजे हवाई पट्टी दोवडा पहुंचगे जहां पर प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा व पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया जाएगा। श्री सिंह ११.१० पर हवाई पट्टी से प्रस्थान कर ११.३० पर देवसोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे जहां वे दर्शन पूजा करेंगे व यहां से १२.३० पर प्रस्थान कर १ बजे सर्किट हाउस डूंगरपुर पहुंच लंच लेंगे एवं विश्राम करेंगे। वे २.३० पर सर्किट हाउस से प्रस्थान कर ३.३० पर माणकपुरा (सागवाडा) पहुंच कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रवास का शिलान्यास उपरान्त जनसामान्य से संवाद करेंगे। वे ४.३० पर माणकपुरा से प्रस्थान कर सायं ५ बजे गलियाकोट पहुंचेंगे जहां वे शीतला माता मंदिर में पूजन अर्चन उपरान्त पीर फखरूद्दीन दरगाह पहुंचेंगे। श्री सिंह सायं ६ बजे गलियाकोट से प्रस्थान कर सर्किट हाउस डूंगरपुर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे।
 उन्हने बताया कि श्री सिंह गुरूवार को प्रातः ९.४० पर सर्किट हाउस से प्रस्थान कर १० बजे दोवडा हवाई पट्टी पहुंचेंगे जहां से वे बांसवाडा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। 
महामहिम राज्यपाल श्री एस.के.सिंह की बुधवार से जिले की दो दिवसीय यात्र के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं।
जिला कलक्टर नीरज के. पवन ने बताया कि महामहिम की यात्र के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा, यातायात व रूट लाईनिंग व्यवस्था, ईजीएस कार्यक्रम अधिकारी, डूंगरपुर को विश्राम व भोजन इत्यादि व्यवस्थाएं, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को एयर स्ट्रीप की तैयारी, रेडकारपेट, रंगीन छतरियां, बुकें, पुष्पमालाओं की उपलब्धता तथा महामहिम के यात्र मार्ग की सडकों के रखरखाव व्यवस्था करने को कहा गया है। 
 डूंगरपुर उपखण्ड अधिकारी को रूट मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए देवसोमनाथ एवं जनजाति क्षेत्र में विकास कार्यों के निरीक्षण दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं व डूंगरपुर तहसीलदार को इन व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार सागवाडा उपख्  ाण्ड अधिकारी को सागवाडा व गलियाकोट क्षेत्र के लिए रूट मजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए जनजाति क्षेत्र में विकास कार्यों के निरीक्षण दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं व सागवाडा विकास अधिकारी व सागवाडा तहसीलदार को इन व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। सीमलवाडा उपखण्ड अधिकारी को गलियाकोट दरगाह परिसर व शीतलामाता मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने व नायब तहसीलदार को इन व्यवस्थाओं में सहयोग करने के निर्देश प्रदान किए हैं। जिला रसद अधिकारी व प्रवर्तन स्टाफ को क्रू संबंधित समस्त व्यवस्थाएं व जिला पूल प्रभारी को कारकेड की व्यवस्थाओं के लिए वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर पवन ने यात्र से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट को कॉर्डिनेटर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को प्रोटोकॅाल अधिकारी तथा उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को लेडी इन वेटिंग (प्रोटोकॉल अधिकारी)नियुक्त किया है। उन्होंने समस्त संबंधित विभागों को तत्काल तैयारियां आरंभ करते हुए समय एवं अग्रिम रूप से पूर्ण कराने तथा व्यवस्थाओं से संबंधित प्रभारियों को २८ नवंबर को प्रातः ८ बजे आवश्यक रूप से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर निर्देशानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए हैं।  महामहिम राज्यपाल श्री एस.के.सिंह की बुधवार से जिले की दो दिवसीय यात्र को दृष्टिगत रखकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों ने  संपूर्ण यात्र मार्ग का दौरा करते हुए पूर्वाभ्यास किया।
 जिला कलक्टर नीरज के.पवन और जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला के नेतृत्व में प्रशासनिक, पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों के इस दल ने सर्वप्रथम दोवडा हवाई पट्टी का जायजा लिया। यहां पर महामहिम राज्यपाल के स्वागत और गार्ड-ऑफ-आनर संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को यहां पर रेड कारपेट और अन्य व्यवस्थाएं संपादित करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद दल देवसोमनाथ मंदिर पहुंचा जहां पर पूजा अर्चना, अवलोकन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अल्पाहार ,मंदिर परिसर की सफाई और मार्ग को सुव्यवस्थित बनाने के संबंध में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
कलक्टर पवन ने महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक को मंदिर परिसर में विभागीय गतिविधियों और स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प उत्पादों से संबंधित प्रदर्शनी आयोजित करने व लोक संस्कृति संबंधित कार्यक्र्रमों की प्रस्तुति की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
 दल ने सागवाडा के माणकपुरा का भी दौरा किया। यहां पर शिलान्यास स्थल और जनसंवाद कार्यक्रम के मद्देनजर समस्त उचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए। कलक्टर पवन ने जनसंवाद के लिए उचित शामियाने लगाने तथा एसपी झाला ने अधिकारियों को सुरक्षा के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दल ने गलियाकोट शीतला माता मंदिर तथा पीर फखरूद्दीन दरगाह का भी दौरा करते हुए राज्यपाल की यात्र के लिए उचित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
  इस मौके पर अतिरिक्त कलक्टर टीआर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक कैलाशदान जुगतावत व नरेश चीता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमारसिंह, उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी व करतारसिंह मीणा तहसीलदार जसराम मीणा, महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक उषा राव, जिला शिक्षा अधिकारी शांतिलाल खराडी समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

राज्यपाल
बुधवार
डूंगरपुर
दो
दिवसीय
यात्र
पर


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Film - Jodhaa Akbar


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares