www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
India Yellow Pages - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
30 August 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City |
Free News on your website


अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में साँस्कृतिक संध्या के लोक कलाकारों ने मन मोहा
27 Nov 2007

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की रात गुलाबी सर्दी के बावजूद ठसाठस भरे लाल चौक थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor



Educational Short Stories in Hindi

नई दिल्ली,२७ नवम्बर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में सोमवार की रात गुलाबी सर्दी के बावजूद ठसाठस भरे लाल चौक थियेटर पर राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सास्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुश्री अमरजीत कौर आहूजा थी। विशिष्ट अतिथियों में पर्यटन विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती मीरा महर्षि औेर पर्यटन आयुक्त श्रीमती उषा शर्मा थी । राजस्थान मंडप के निदेशक रवि अग्रवाल और पर्यटन स्वागत केन्द्र के सहायक निदेशक अजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
 दो घंटे से भी अधिक चले संास्कृतिक कार्यक्रम में कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही । सुवा देवी के सपेरा डांस ने रंगमंच पर बैठे लोगों के समक्ष लोम हर्षक प्रस्तुति देकर अपने शरीर की लचक के साथ गजब का नृत्य प्रस्तुत किया और आंखों की पलको से अंगूठी और  करेंसी नोट उठाकर भारी करतल ध्वनि अर्जित की । इसी प्रकार बाडमेर से आये स्वरुप पंवार ने भी  अविस्मरणीय भवाई नृत्य प्रस्तुत किया । पुरुष होने के बावजूद महिला परिधानों में उन्हें  दर्शक पहचान नहीं पाये  । उन्होंने अपने सिर पर न मटके लेकर और शीशे की बोतलों पर बने मंच पर  नंगी तलवार पर खडे हो कर  ओर कांच के टुकडो पर  नंगे पांव से नृत्य के हेरत अंगेज कारनामों से दर्शकों की सांसे रोक दी ।
लालचौक पर बृज की कृष्ण लीला का रंग ऐसा जमा की दर्शक हर्ष घ्वनि किए बिना नहीं रहे । डीग(भरतपुर) से आये ललित शर्मा और दल ने ’मयुर-नृत्य‘ से फूलों की वर्षा के मध्य  प्रगति मैदान को ब्रजमय बना दिया।
प्रारम्भ में अलवर के भपंग वादक उमर फारुख ने दो पीढियो के संगम और भंपग वादन से दर्शकों का मनोरंजन किया । किशनगढ(अजकमेर) के वीरेन्द्र गोड एव दल ने घुमर,बाडमेर के भगर खान एव दल ने खडताल वादन,पाली से आये दुर्गा देवी और पार्टी ने तेरह ताली नृत्य और शेखावाटी फतेहपुर से आये जी आर जोशी और दल ने होली पर होने वाले चंग ढप‘ धमाल‘ नृत्य ‘प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
Name: Email:

Top Story of The Day
Latest Articles

Divine songs performance on Dr Chhagan Mohata Janm Shatabi VashParv at Acharya Tulsi Centre

Reema sen in Chal Chala Chal New Movie


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?

Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela