रमेश आचार्य नेशनल स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवार्ड-२००७ वरिष्ठ खेल पत्रकार बृजेन्द्र पाण्डेय को मंगलवार को यहॉ वेटरनरी कॉलेज के प्रेक्षागृह में प्रदान किया गया। रमेश आचार्य फाउण्डेशन की ओर से स्थापित इस पुरस्कार में पाण्डेय को ११ हजार रूपये, शॉल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्थानीय खेल लेखक आत्माराम भाटी का भी सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि स्वामी संवित सोमगिरी महाराज ने कहा कि पत्रकार व लेखक कलम से जनचेतना प्रकट कर सकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोक गुरू, शिक्षक, चिकित्सक एंव मां के गुणों से विभूषित होता है। पत्रकार अंतर का शोघन कर स्वंय को स्थापित करें। विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्ड से अलंकृत मगन सिंह राजवी ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से खेल व खेल पत्रकारिता को बढावा मिलेगा।
पत्रकार पाण्डेय ने कहा कि इस पुरस्कार से खेल पत्रकारो को प्रोत्साहन मिलेगा। फाउण्डेशन के महासचिव अशोक ओहरी ने कहा कि रमेश आचार्य सरल, बेबाक, निडर व निष्पक्ष पत्रकार थे। खेल के प्रति उनका रूख सदैव सकारात्मक रहा। अघ्यक्ष एस. एल. हर्ष ने बृजेन्द्र पाण्डेय के जीवनवृत को रेखांकित किया। पत्रकार अनुराग हर्ष ने फाउण्डेशन के बारे में जानकारी दी। समारोह में श्रीमती सुमन आचार्य, महेश आचार्य व अभय आचार्य ने भी पाण्डेय को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। राजस्थान पत्रकार संध जार के अध्यक्ष श्याम मारू ने सभी का आभार जताया। फाउण्डेशन के उपाघ्यक्ष दिलीप भाटी व राजेन्द्र व्यास ’मम्मू‘ ने समारोह में संयोजकीय दायित्व निभाया। इस अवसर पर विभिन्न खेल संधों के पदाधिकारी, खिलाडी, पत्रकार और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजुद थे