बीकानेर, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिखर अग्रवाल ने विधान सभा चुनाव २००८ में गठित मतदान दलों के कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने के निर्देश दिये गये है। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ऐसे कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही अमन में लाई जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऐसे कार्मिक जो राजनीतिक दलों के माध्यम से अपनी चुनानी ड्यूटी निरस्त कराने का प्रयास कर रहे है,उनका मुख्यालय अन्यत्रा भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि जो कार्मिक उपस्थिति दर्ज कर चले जाते है और आदेश न लेने वाले कार्मिको के खिलाफ भी एफ.आई.आर.दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों के विरूद्ध भी एफ.आई.आर.दर्ज कराई जायेगी
प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ पी.आर.पण्डत ने बताया कि चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 17 सरकारी कार्मिकों के विरूद्ध जयनारायण व्यास नगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 में प्रावधान है कि जानबूझकर आदेशों का उल्लघंन करने पर इस अधिनियम की धारा 134 (1-क) में यह अपराध संज्ञेय अपराध है।
पण्डत ने बताया कि जिन 17 कार्मिक के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज करवाई गई है उनमें चुनाव प्रशिक्षण म अनुपस्थित रहे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी शामिल है। उन्होंने बताया कि इनमें वरिष्ठ भूल-जल वैज्ञानिक सिंचित क्षेत्रा विकास बीकानेर के तकनीकी सहायक आशुतोष श्रीवास्तव,जनस्वास्थ्य अभियांत्रिाकी प्रयोग शाला के रसायनज्ञ सुदेश कुमार गर्ग,वरिष्ठ लेखा अधिकारी इन्दिरागांधी नहर परियोजना के वरिष्ठ लिपिक जितेन्द्र कुमार,अधिशाषी अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत बीकानेर के वरिष्ठ लिपिक कमल किशोर आचार्य, अधिशाषी अभियन्ता नगर उत्पादन एवं वितरण खण्ड जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी बीकानेर के वरिष्ठ लिपिक रामसिंह, अधिशाषी अभियन्ता जिला ग्रामीण खण्ड द्वितीय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ लिपिक घनश्याम पिपरालिया, अधिशाषी अभियन्ता नगर खण्ड सार्वजनिक निर्माण विभाग के तकनीकी सहायक रामेश्वर लाल चौधरी तथा अधिशाषी अभियन्ता राजकी उच्च मार्ग खण्ड सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता गुमानाराम जाटोलिया के विरूद्ध एफ.आई.आर.दर्ज कराई गई है।
प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन प्रकोष्ठ ने बताया कि इसी प्रकार से लेखाधिकारी बी वृत जोधपुर डिस्कोम के लेखाकार शशि भूषण रंगा, अधिशाषी अभियन्ता जिला खण्ड सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ लिपिक बसन्त कुमार चूरा, अधिक्षण अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिाकी वृत बीकानेर के कार्यालय सहायक देव दत शर्मा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के वरिष्ठ लिपिक इन्द्र चन्द रत्तावा,सहायक अभियन्ता वितरिका उपखण्ड चार इन्दिरागांधी नहर परियोजना के कनिष्ठ अभियन्ता शंकर लाल लखेरा, प्राचार्य राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान के शीघ्र लिपिक रामवीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक उत्तर-पश्चिम रेलवे के लेखा सहायक दिलीप पटपटिया तथा अधीक्षण अभियन्ता द्वितीय चरण वृत इन्दिरा गांधी नहर परियोजना के वरिष्ठ लिपिक कुलदीप सिंह के विरूद्ध जन नारायण नगर थाना में एफ.आई.आर.दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अनुपस्थित रहे 50 अन्य कार्मिकों के रिकार्ड की जांच की जा रही है।