बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के नव निर्वाचित महापौर भवानी शंकर शर्मा ने आज महापौर का पद ग्रहण किया। इस मौके पर नीवर्तमान महापौर मकसुद अहमद ने भवानी शंकर शर्मा का सर्वसम्मान महापौर की कुर्सी पर आरोढ कर गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष जर्नादन कल्ला हीरालाल हर्ष राजेश भोजक रमेश भोजक नीतीन वत्सस कांग्रेस प्रवक्ता बिट्ठल बिस्सा शिव शंकर हर्ष घनश्याम बिस्सा बाबु जयशंकर जोशी आदि शमिल थे। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि मेरी पहली प्रथमिकता शहर को अच्छी तरह साफ रखने तथा सौदर्यन बढाना रहेगी। इसके साथ शहर वासियो को रोड लाइट, पानी निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।