बम्बू मिशन पर बांसवाडा में जिलास्तरीय सेमिनार शुक्रवार को
27 Dec
2007
द्विवेदी गुरुवार को खान्दूकालोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित उपभोक्ता प्रश्नमंच व प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
बांसवाडा, २७ दिसम्बर/जिले में बांस उत्पादन की अभिवृद्धि के लिए राष्ट्रीय बम्बू मिशन के अन्तर्गत बोरवट स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र में २८ दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः ९ बजे से शाम ५.३० बजे तक वन विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जिलास्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
मण्डल वन अधिकारी के.पी. गुप्ता ने बताया कि इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रें से एक सौ कृषक तथा वन कर्मी हिस्सा लेंगे। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री भवानी जोशी मुख्य अतिथि होंगे जबकि राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक अभिजीत घोष अध्यक्षता करेंगे। इसमें राष्ट्रीय बम्बू मिशन नई दिल्ली के समन्वयक एस.के. पाण्डे, उदयपुर के मुख्य वन संरक्षक ए.के. उपाध्याय, वन संरक्षक आर.के. ग्रोवर तथा बांसवाडा के जिला कलक्टर विकास एस. भाले विशिष्ट अतिथि होंगे।
|