बांसवाडा और डूंगरपुर ने रोमांचक मुकाबले जीते
27 Dec
2007
पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज एवं श्रीनृसिंह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय यशवंत जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बांसवाडा व डूंगरपुर ने रोमांचक मुकाबले जीते।
बांसवाडा,२७ दिसम्बर/ पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज एवं श्रीनृसिंह क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में स्वर्गीय यशवंत जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बांसवाडा व डूंगरपुर ने रोमांचक मुकाबले जीते।
खेल प्रभारी दिलीप जोशी ने बताया कि जिला खेल स्टेडियम पर हुए पहले मैच में बांसवाडा ए ने सूरजगांव-सेलोता को हराया। सूरजगांव ने पहले खेलते हुए कपिल के ३३ व प्रवेश के ३२ रनों के सहयोग से कुल १३० रन बनाए। बांसवाडा के जयदीप, विनोद व्यास व कुलदीप पुरोहित ने २-२ विकेट लिए। जवाब में बांसवाडा की टीम ने अंतिम एक गेंद शेष रहते जीत का लक्ष्य हासिल कर दिया। बांसवाडा के कुलदीप ने नाबाद ४२, जयदीप ने ३१ रन बनाए। इसी मैदान पर हुए दूसरा मैच पडौली-भगोरा व बांसवाडा बी के बीच हुआ। पडौली ने पहले खेलते हु मनोज के ३३ व निलेश के २० रनों के सहयोग से १४५ रन बनाए। मयूर व लोकेश ने २-२ विकेट लिए। जवाब में बांसवाडा बी की टीम ९८ रनों पर ढेर हो गई। लोकेश ने ३२ रन बनाए।
कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले मैच में उदयपुर ने ७ विकेट पर १३० रन बनाए जिसमें गिरीश ३२ व राधेश्याम ने २९ रन बनाए। मोवाई के हेमन्त ने ३ व लोकेश ने २ विकेट लिए। जवाब में मोवाई की टीम ९९ रनों पर आउट हो गई। मनोज ने २५ रन बनाए जबकि उदयपुर के राधेश्याम ने ४ विकेट चटकाए। दूसरे मैच में डूंगरपुर ने अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। पहले खेल कर डूंगरपुर ने आशिष के २५ व पंकज के १९ के सहयोग से १२३ रन बनाए। वरवासा-भाडगा के नवीन ने ३ विकेट लिए। जवाब में वरवासा की टीम ने हर्षित के ५७ व मनोज के २० रनों के सहयोग से जीत को को पाने का भरसक प्रयास किया अंतिम गेंद पर उसे दो रन बनाने थे व एक विकेट शेष था लेकिन बल्लेबाज के आउट हो जाने पर डूंगरपुर इस रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीत गया।
|