बांसवाडा शहर में सीवरेज कनेक्शन हेतु कार्यक्रम जारी
27 Dec
2007
जिला कलक्टर विकास एस. भाले की अध्यक्षता में आयेजित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत बांसवाडा शहर में जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में डाली गई
बांसवाडा, २७ दिसम्बर/ जिला कलक्टर विकास एस. भाले की अध्यक्षता में आयेजित बैठक में लिए गए निर्णय के तहत बांसवाडा शहर में जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में डाली गई सीवरेज लाइनों से घरों का कनेक्शन करने हेतु वार्डवार शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
नगरपालिका के कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में डाली गई सीवरेज लाईनों से घरों का कनेक्शन करने हेतु वार्डवार शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का समय प्रातः ९ बजे से सायंकाल ४ बजे तक रहेगा। इन शिविरों में बांसवाडा नगरपालिका, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वार्ड पार्षद, वार्ड विकास समिति के पदाधिकारी तथा वार्ड के नागरिक उपस्थित रहेंगे।
इसके अन्तर्गत ७ व ८ जनवरी को वार्ड नम्बर १२ के लिए राजतलाब बड के पास, ९ व १० जनवरी को वार्ड नम्बर १६ के लिए होली चौक पर, ११ व १२ जनवरी को वार्ड नम्बर १७ के लिए त्रिपोलिया रोड, घण्टाघर के सामने, १४ व १५ जनवरी को वार्ड नम्बर १३ के लिए सरगडावाडा श्रीराम मंदिर के पास, १६ व १७ जनवरी को वार्ड नम्बर १५ के लिए होली चौक पर, १८ व २१ जनवरी को वार्ड नम्बर १४ के लिए कालिका माता कोठी भवन के पास, २२ व २३ जनवरी को वार्ड नम्बर २६ के लिए गुरुद्वारा, २४ व २५ जनवरी को वार्ड नम्बर २५ के लिए गुरुद्वारा, २८ व २९ जनवरी को वार्ड नम्बर २९ के लिए नगर स्कूल परिसर एवं ३० व ३१ जनवरी को वार्ड नम्बर २८ के लिए नगर स्कूल परिसर उक्त शिविर लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आगामी १ व २ फरवरी को वार्ड नम्बर २२ के लिए नगरपालिका परिसर में, ४ व ५ फरवरी को वार्ड नम्बर २३ के लिए तथा ६ व ७ फरवरी को वार्ड नम्बर २४ के लिए नेमा भोजन शाला में, ८ व ९ फरवरी को वार्ड नम्बर १८ के लिए पैलेस रोड दरवाजे के अन्दर, ११ व १२ फरवरी को वार्ड नम्बर २१ के लिए नगरपालिका परिसर में, १३ व १४ फरवरी को वार्ड नम्बर २० के लिए त्रिपोलिया रोड घण्टाघर, के पास तथा १५ व १६ फरवरी को वार्ड नम्बर ६ के लिए नगरपालिका परिसर में सीवरेज लाईनों से घरों का कनेक्शन करने हेतु शिविर लगाए जाएंगे।
|