कलक्टर ने दिलाया ग्रामीणों को स्वच्छता का संकल्प
27 Dec
2007 कलक्टर नीरज के.पवन ने समीपस्थ पुनाली गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के घटकों के बारे में जानकारी देते हुए पूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
डूंगरपुर २७ दिसंबर/जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने समीपस्थ पुनाली गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के घटकों के बारे में जानकारी देते हुए पूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने हाथ उठवाते हुए एक स्वर में ग्रामीणों को शपथ दिलवाई कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग कर ग्राम पंचायत को निर्मल ग्राम बनाएंगे।
कलक्टर पवन चिहि्नत निर्मल ग्राम पंचायत पुनाली में आंचलिक कृषि शोध एवं मानव सेवा संस्थान द्वारा संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत आयोजित त्रि दिवसीय अष्टपदीय कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को अभियान एवं स्वच्छता से संबंधित समस्त घटकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और स्वच्छता संबंधी आदतों के निर्माण पर बल दिया। उन्होंने ग्रामीणों को अस्वच्छता से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डण्डीदार लोटे का प्रयोग और साबुन से हाथ धोने जैसी अच्छी आदतों के विकास पर बल दिया।
उपजिला प्रमुख प्रेम कुमार पाटीदार ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने की आदत विकसित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम म प्रधान मंजूला रोत ने स्वच्छता अपनाते हुए शौचालय बनाकर उपयोग करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थता प्राप्त होना संभव है।
इससे पूर्व आंचलिक संस्थान के प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर पंचायत सरपंच ने भी समस्त वार्ड पंचों को इस अभियान में सहयोग करने एवं ग्रामीणों को प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपप्रधान पं.समिति डूंगरपुर, विकास अधिकारी गणेशलाल रोत, वल्लभजी, हर्षवर्धन पंचाल, प्रेमजी भाई, सुखदेव, वक्तसिंह, सचिव, वार्ड पंच एवं संस्था राजकुमार चोबे, ब्लॉक समन्वयक हरिश उपाध्याय, राधेश्याम मंदारा, दिनेश, नरेश आमेटा, गणेश रोत आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर संस्था के प्रेरक पंकज जीनगर ने अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।