बांसवाडा, २७ दिसम्बर/हरिदेव जोशी राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों का दस दिवसीय शिविर गुरुवार को सम्पन्न हो गया।
शिविर समापन अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुशील भटनागर ने संभागी छात्रओं का आह्वान किया कि वे शिविर में प्राप्त ज्ञान और अनुभवों से समाज व क्षेत्र को लाभान्वित करें और समाज की तरक्की में भागीदारी निभाएं।
प्रो. भटनागर ने छात्रओं से कहा कि वे सामाजिक सरोकारों के प्रति सचेष्ट रहें और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी बढाते हुए सकारात्मक ऊर्जाओं ने समाज को बेहतर दिशा बोध कराएं।
समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रो. डी.पी. जैन एवं डॉ. आशा मेहता थे। प्रो. जैन ने राष्ट्रीय सेवा योजना को छात्रओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताया। डॉ. आशा मेहता ने कहा कि सेवा योजना से छात्रओं में भागीदारी एवं नेतृत्व भावना विकास की दृष्टि से सकारात्मक परिवर्तन आता है।
समारोह की शुरूआत अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुई। ईश वन्दना रानू वाधवानी व नेहा कलाल ने प्रस्तुत की। समवेत स्वरों में लक्ष्य गीत रीना दुबे, निशा भावसार एवं मीना शर्मा ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का माल्यार्पण से स्वागत डॉ. शिप्रा राठौड एवं डॉ. सीमा गौड ने किया। स्वागत गान रोशनी त्रिवेदी ने प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रानू वाधवानी, निशा भावसार, नेहा कलाल, परिधि दोसी, प्रेमलता पंचाल, मीना शर्मा, भूमिका मिश्र, निराली लोढा, प्रिया, रीतू शेखावत ने गीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए। शिविर के अनुभव कोमल प्रेमचन्दानी, रश्मि पण्ड्या, निकहत परवीन एवं गुंजन दिवाकर ने पेश किए। समारेाह में श्रेष्ठएवं सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविकाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से शिविर में आयोजित तमाम गतिविधियों की झलकियां प्रस्तुत की गई। समारोह का संचालन डॉ. प्रतिमा शास्त्री ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म डॉ. शिप्रा राठौड ने अदा की।