राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
27 Dec
2007 जिला कलक्टर नीरज के. पवन की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक पूंजीलाल परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह के साथ हुआ।
डगरपुर २७ दिसंबर/ स्थानीय राजकीय वीर बाला काली बाई राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के १० दिवसीय शिविर का समापन जिला कलक्टर नीरज के. पवन की अध्यक्षता एवं क्षेत्रीय विधायक पूंजीलाल परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह के साथ हुआ।
समारोह में जिला कलक्टर ने एनएसएस को विद्यार्थियों में सेवा भावना के विकास का उपयुक्त माध्यम बताते हुए इस प्रवृत्ति से अधिकाधिक विद्यार्थियों को जुडने का आह्वान किया। उन्होंने एनएसएस गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तित्व उन्नयन होना भी संभव बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पूंजीलाल परमार ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में सेवा भावना होनी चाहिए। परोपकार से ही राष्ट्र का विकास संभव हैं।
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनएनएस छात्रओं द्वारा सांप्रदायिक सद्भाव के लिए एकत्र किए गए १५०० रूपयों का ड्राफ्ट जिला कलक्टर पवन को सौंपा।
आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कैलाश जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिविर के संबंध में जानकारी दी। महाविद्यालय की इन्दु शर्मा ने दस दिवसीय गतिविधियों के बारे में प्रोजेक्टर से प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी डॉ दीपक शाह भी उपस्थित थे। समारोह का संचालन श्रद्धा सोरल ने किया।