पोस्तवाल ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण
27 Dec
2007
कला एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार के नॉर्थ जॉन फील्ड ऑफीसर बी एस पोस्तवाल ने स्थानीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
डूंगरपुर २७ दिसंबर/ कला एवं संस्कृति विभाग, भारत सरकार के नॉर्थ जॉन फील्ड ऑफीसर बी एस पोस्तवाल ने स्थानीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। ओसवाल ने जिला पुस्तकालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन किया एवं यहां उपलब्ध पुस्तकों एव अन्य सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
आज यहां पहुंचे पोस्तवाल ने राजा राम मोहन राय फाउण्डेशन कोलकाता के राजस्थान सरकार से संबंधित मेचिंग व नॉन मेचिंग फण्ड के तहत प्राप्त पुस्तकों एवं अन्य भौतिक सुविधाओंं का अवलोकन एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में पुस्तकालयध्यक्ष अमृतलाल जोशी से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय के कई नियमित पाठकों से संवाद करते हुए पुस्तकालय संबंधी सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। पोस्तवाल ने चहुंओर नैसर्गिक सौन्दर्य एवं पूर्णतया शान्त वातावरण में स्थित पुस्तकालय को पाठकों के लिए श्रेष्ठ वातावरण बताया और कहा कि शहर के बीचों बीच इस तरह के शांत वातावरण से पाठक निस्संदेह सुकून पाते हें। इससे पूर्व पोस्तवाल के यहां पहुंचने पर जिला पुस्तकालयाध्यक्ष अमृतलाल जोशी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर विभाग से समबद्ध मण्डल पुस्तकालयाध्यक्ष शांतिलाल लट्ठा, नाथद्वारा के जिला पुस्तकालयाध्यक्ष लक्ष्मीलाल पालीवाल, सुषमा पण्ड्या सहित अन्य कर्मचारी व नियमित पाठक उपस्थित थे।
|