KhbarExpresswww.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS 21 March 2010
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News
Free News on your website


सरकारी विद्यालय बना हाई टेक, धारीवाल ने पेश की अनुठी मिसाल
28 Jan 2008

अगर आप सोचते है कि प्राइवेट स्कूलों के दिखावटी हाई टेक के सामने सरकारी स्कूलों का भविष्य उज्जवल नही है तो शायद एक बार आप श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से १०५ किलोमीटर दूर की विजय नगर तहसील के १२जीबी मे स्थापित सरकारी स्कूल पर भी नजर डालनी चाहिए जहां पर शंकर धारीवाल जैसे सच्चे देशभक्त भारत के उज्जवल भविष्य के प्रति कार्यरत है।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


अगर आप सोचते है कि प्राइवेट स्कूलों के दिखावटी हाई टेक के सामने सरकारी स्कूलों का भविष्य उज्जवल नही है तो शायद एक बार आप श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय से १०५ किलोमीटर दूर की विजय नगर तहसील के १२जीबी मे स्थापित सरकारी स्कूल पर भी नजर डालनी चाहिए जहां पर शंकर धारीवाल जैसे सच्चे देशभक्त भारत के उज्जवल भविष्य के प्रति कार्यरत है। समय की तकनीक के साथ बच्चों को समग्र विकास का सपना संजोये रखने वाले इस प्रधानाध्यपक ने एक अनूठी ही मिसाल कायम कर दी है। जी हां, इस सरकारी स्कूल की खुद की वेबसाइट www.12gbschool.com होने के साथ समस्त आधुनिक तकनीकी इन्फ्रास्ट्रक्चर भी स्थापित कर रखा है। इन प्रयासों के लिए साधुवाद के पात्र स्कूल प्रधानाध्यापक शंकर धारीवाल के प्रयासों ने स्कूल मे इंटरनेट  सेवा, टीवी प्रसारण, वैब कैम, माइक्रोफोन, ई-मेल सुविधा, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, ऑडियो - विजुअल्स आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय में सीसी कैमरा आधारित कक्षा-कक्ष पर्यवेक्षण शिक्षा शुरू कर राज्य का पहला ऐसा सरकारी विद्यालय बनने का गोरव हासिल कर लिया है।
इतना ही नही प्रधानाध्यापक धारीवाल अपने स्कूल से भी आगे सोचते हुए आस पास की अन्य सरकारी स्कूलों के लिए भी वे इस आधुनिक शिक्षा के प्रति समर्पित अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए दिन रात जूटे हुए है। अब नये सत्र से प्रत्येक कक्षा में कम्प्यूटर लगाकर डिजिटल लेसन की भी तैयारियां की जा रही हैं। इसके अलावा पडौस के दूसरे विद्यालयों के विद्यार्थियों में भी आई टी जागरूकता का अपनी तरह का राज्य मे अकेला कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
आई टी क्षेत्र में इस ग्रामीण विद्यालय को अग्रणी बनाने का इरादा रखने वाले श्री धारीवाल ने जन सहयोग एवं बेहतर वित्तिय प्रबंधन से संचालित इन व्यवस्थाओं के लिए अन्य उच्च शिक्षण संस्थाओं से भी आर्थिक एवं अन्य संभव सहयोग मांगा है जिससे यहां पढने वाल विद्यार्थी भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें ।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

विद्यालय
बना
हाई
टेक
धारीवाल
पेश
अनुठी
मिसाल


Comments to this News

This site is Designed by me.
u can contact me for Web Designing , Web Hosting & Softwares.

Harjindra Singh
C/o Thind Web House
Contact : +91-9414423013
Email : thindsoft@gmail.com, Thind Web House (01/02/2008 19:11:35)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Shane Warne, Anil Kumble release his book - Wide Angle


Software Watch

Hyperspace Invader




Hostile aliens are pursuing the human race across the galaxy to deliver a devastating final blow. To save mankind, you must navigate one of 12 ships across a scrolling 3D combat zone and unleash its guns upon an unrelenting stream of aggressors.

Click Here

Powered by
UniqueIdea.net

Ayesha Takia in Movie No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares