KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Free online form to add company in Raj2b.com - Business Directory of India

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


जुबिन ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
28 Jan 2008

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Post Your Business Listing Free at leading online business place - rajb2b.com

लक्ष्मीकान्त शर्मा

श्रीगंगानगर(का.स.), शहर के प्रसिद्ध स्पास्टिक होम एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट  द्वारा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  चैरिटेबल ट्रस्ट के स्पैशल स्कूल व नर्सिग कॉलेज के दोनों प्रांगण में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री दर्शन आहुजा ने ध्वजारोहण किया व नर्सिग विद्यार्थियों द्वारा डॉ. दर्शन आहुजा व सचिव श्रीमति विनीता आहुजा को सलामी  दी गई तथा राष्ट्रगान नर्सिग कॉलेज की छात्राओं द्वारा गाया गया। इस मौके पर कॉलेज के प्रांगण में स्पास्टिक बच्चों व नर्सिग  छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति के गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों व स्पास्टिक बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री दर्शन आहुजा ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष  में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और आज हम आजाद है। अब हम सांमती ताकतों के गुलाम नहीं है और इसकरा सारा श्रेय हमारे देश के लिए शहीद होने वाले देशभक्तों को जाता है तथा उन्होंने विद्यार्थियों  को हिदायत दी कि शिक्षा पैसे से नहीं मेहनत  व लगन से मिलती है। जिस प्रकार पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम कोई अमीर घराने से नहीं थे लेकिन अपनी मेहनत व लगन से देश के प्रमुख वैज्ञानिक बनकर दुनिया में नाम कमाया और देश के महत्वपूर्ण  पद पर रहे, इसी तरह आप भी मेहनत से अपना व देश का नाम रोशन कर सकते हैं।  श्रीगंगानगर के जुबिन ट्रस्ट प्रांगण में झण्डारोहण करते डॉ. दर्शन आहुजा व कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्पास्टिक बच्चे।इस मौके पर ट्रस्ट की सचिव श्रीमती विनीता आहुजा ने कहा कि मुझे खुशी है कि ट्रस्ट द्वारा करवाये जा रहे कार्यो से इन स्पास्टिक  बच्चों को राहत मिल रही है और ये बच्चे देश के भविष्य हैं तथा डॉ. अमित सारस्वत ने गणतंत्र दिवस की महत्वत्ता पर प्रकाश डाला व स्पास्टिक बच्चे प्रवीण, उत्सकृष, इकजोत ने अपनी कविता प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के स्टाफ व विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच आयोजित किया जिसके कप्तान स्वंय डॉ. दर्शन आहुजा थे और इस मैच में विजयी स्टाफ टीम रही। इस अवसर पर ट्रस्ट के डॉ.ओपी वर्मा,  प्रशासनिक अधिकारी लालचंद, कपिल व्याश, अमरनाथ झा मौजूद थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  


Pelagian Dictionary

ट्रस्ट
धूमधाम
मनाया
गणतंत्र
दिवस


Comments to this News

thanks for this act of kindness, God have a target to serve the handicap people so he send you on earth to achieve his goal. have a good luck & carry on., Pramod soni, Govt. hospital,taranagar (7/28/2009 11:55:00 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Shrinath JI


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares