www.khabarexpress.com |
|
| 30 August 2008 |
Forum
| Wallpapers | Photo
Gallery | Business | Entertainment
| Education | Sports
| Article | City | |
नई दिल्ली, प्रताप खण्ड विश्वकर्मा नगर, झिलमिल कॉलोनी में भारतीय गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर निष्काम मानव सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले शहीद भगत सिंह सेवा दल द्वारा हर साल की भाँति इस वर्ष भी एक प्रदूषण-मुक्त सद्भावना साइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह शंटी के निरीक्षण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा आर. डब्लू ए.के प्रयास से रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष श्री शंटी ने कहा कि यह यात्रा हर वर्ग के लोगों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें कोई भी स्वेच्छा से अपना नाम लिखवा सकता हैं। राष्ट्र प्रेम की इस भावना से इस साइकिल यात्रा में शामिल होकर ओर क्षेत्र में निकल रही इस यात्रा का स्वागत कर उत्साह बढाए। सभी लोगो से निवेदन करते हुए इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। हिस्सा लेने वाले साथियों को टी-शर्ट, टोपी, गुब्बारे, प्रमाण-पत्र इत्यादि प्रदान किए जाएगों। इस आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्वी दिल्ली के डीसीपी श्री अजय चौधरी एवं उत्तरी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी श्री जसपाल सिंह होंगे।
|
Top Story of The Day Latest Articles
|
Education Special |
All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives
| Sitemap | Can't see Hindi ?