बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से स बद्ध पीबीएम अस्पताल परिसर में नवनिर्मित हल्दीराम मूलचंद सेन्टर फॉर कार्डियोवेस्कुलर साइंस एण्ड रिसर्च के ‘ए’ ब्लॉक का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया। इस सेन्टर का निर्माण हल्दीराम चैरिटेबल सोसायटी एवं राज्य सरकार की जन सहभागिता योजना के तहत किया गया है। योजना के तहत इस पर कुल 28 करोड रुपए खर्च होने हैं इसमें 14 करोड रूपए राज्य सरकार तथा 14 करोड रूपए की राशि हल्दीराम परिवार द्वारा वहन की जाएगी। अभी तक 19 करोड रूपए खर्च हो चुके हैं। इसमें हल्दीराम चैरिटेबल सोसायटी की ओर से 14 करोड रूपए तथा राज्य सरकार ने 5 करोड रूपए व्यय किए हैं। लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री एमामुद्दीन अहमद खान दुरुमियां, प्र यात ह्वदयरोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहान, केतन देसाई, अशोक सेठ आदि चिकित्सक उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस सेंटर के खुल जाने से बीकानेर ही नहीं बल्कि पूरे संभाग एवं आसपास के सभी इलाकों के लिए काफी सुविधा हो जायेगी। उन्होंने कहा कि हार्ट संबंधी सभी समस्याओं का निदान एक ही जगह पर संभव हो जायेगा। आमजन को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सेन्टर के उद्घाटन अवसर पर एक बीपीएल रोगी की बाईपास सर्जरी की गई। व्यवसायी शिवकिसन अग्रवाल ने बताया कि सेन्टर रोगियों की सेवा भावना को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां सभी आयवर्ग के रोगियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी रोगी को बाहर रैफर नहीं करना पडेगा। सेन्टर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 6॰ बैड की व्यवस्था है इसकी सं या 1॰॰ तक की जाएगी। उद्यमी शिवरतन अग्रवाल ‘फन्ना बाबू’ ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद के साथ मन में रोगियों की सेवा भावना से यह काम संभव हो सका है।