KhbarExpresswww.khabarexpress.com

EDA - School Accounting Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Wednesday, February 15, 2012


राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए सदस्यता अभियान, राजस्थान दिवस पर जयपुर मे धरना-प्रदर्शन
28 Mar 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति की ओर से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान शुरू किया गया है जिसमें समिति के संघटक राजस्थानी मोटयार परिषद्, चिन्तन परिषद् और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर मायड भाषा की मान्यता हेतु सम्फ जगा रहे हैं. इस इसी अलख में 30 मार्च 2009 को राजस्थान दिवस के मौके पर समिति की ओर से राजधानी जयपुर में जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरने का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश भर से मातृभाषाप्रेमी शिरकत करेंगे.

आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए समिति की कार्ययोजना घोषित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष हरिमोहन सारस्वत ने कहा है कि किसी भी राजनैतिक दल ने प्रदेश के आमजन की भावनाओं से जुडे इस विषय को कभी गंभीरता से नहीं लिया और यही कारण की आजादी के साठ वर्षों के बाद भी देश का सबसे बडा राज्य अपनी मातृभाषा की मान्यता के अधिकार से वंचित है. निवृत्तमान केन्द्र सरकार ने राजस्थान विधानसभा द्वारा २५ अगस्त २००३ को राजस्थानी भाषा की मान्यता हेतु पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव पर आश्वासन देने के सिवाय कुछ नहीं किया जिसका नतीजा उन्हे भुगतना होगा. राजस्थान के लोगों की भावनाओं से खिलवाड करते रहे नेताओं को आने वाले लोकसभा चुनावों में  राजस्थानी भाषा की मान्यता पर बात करनी ही होगी, अन्यथा संसद में जाने का उनका सपना अधूरा रह जाएगा.

समिति की ओर सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया गया है कि वे लोकसभा चुनावों में खडे हो रहे नेताओं से राजस्थानी भाषा की मान्यता की मांग करें और इसी शर्त पर उन्हे वोट दें कि वे संसद में जाने के बाद राजस्थानी में शपथ लेंगे और प्रथम सत्र में ही राजस्थानी की मान्यता का विधेयक पारित करवाएंगे. समिति के महामन्त्री डा. राजेन्द्र बारहठ के अनुसार संघर्ष समिति की ओर से राजस्थानी में चुनाव प्रचार सामग्री छपवाने वाले प्रत्याशियों का समर्थन किया जाएगा. राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता हेतु प्रदेश का जन वर्षोंं से संघर्षरत है.




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Rajsthani Rajasthani Language Motyar Parishad

Pelagian Dictionary

भाषा
मान्यता
सदस्यता
अभियान
राजस्थान
दिवस
जयपुर
मे
धरना-प्रदर्शन


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Ancient temple of Lord sun located at Talvada Banswara


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares