हनुमानगढ , महिला एवं बाल विकास मंत्राालय भारत सरकार द्वारा तीन विभिन्न पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
महिला एवं बाल विकास उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार २००८, राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार २००६ तथा असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार २००९ के लिए यह प्रविष्यि आमंत्रित की गई है। राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार २००८ के तहत बच्चों के कल्याण एवं विकास के क्षेत्रा में स्वैच्छिक सेवा भावना को राष्ट्रीय पहचान प्रदान करने के उद्देश्य से बाल कल्याण एवं विकास के क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था एवं व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रिात किए गए है। पुरस्कार के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चसनित संस्था एवं वक्तियों को ३ लाख एवं १ लाख रुपए प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्रा देकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार २००६ के तहत बालकों की सेवा एवं विभिन्न प्रकार के विकलांग बच्चों की सेवा के क्षेत्रा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वक्तियों से आवेदन मांगे है। उक्त पुरस्कार में चयनित व्यक्तियों को एक लाख व प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा ।
इसके अलावा असाधारण उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार २००९ के तहत ४ से १५ आयु वर्ग के बच्चों द्वारा शिक्षा कला संस्कृति तथा खेलकूद आदि के क्षेत्रा में चयनित बच्चों को २० हजार नकद, एक साईटेशन एवं स्वर्णपदक देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्रा जिला स्तर पर जिला कलक्टर की अनुशंषा से राज्य स्तर पर भेज जाएंगे । उक्त आवेदन पत्रो का प्रारुप महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय अथवा उप निदेशक कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है।