हनुमानगढ, राज्य निर्वाचन विभाग जयपुर द्वारा नये परिसीमन के आधार पर पुनर्गठित विधानसभाओं की मतदाता सूचियों का अर्हता १ जनवरी २००८ के सन्दर्भ में विशेष सुंक्षिप्त पुनरींक्षण करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन आगामी २०जून को किया जायेगा। उन्होनें बताया कि २० जून से ५जुलाई तक नाम जोडने एवं हटाने हेतु फार्म प्राप्त किए जायेंगे। सभी मतदान केन्द्रों पर २२ जून एवं २९ जून दो दिन कर्मचारी लगाये जायेंगे। कर्मचारी बूथ पर ही नाम जोडने हटाने एवं शुद्घि करने के फार्म लेंगे। फार्मों का निस्तारण २१ जुलाई तक किया जाकर ३० अगस्त २००८ को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन कर दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी मतदाता पुनः एक बार मतदाता सूचियों का देख लेवें। अगर मतदाता सूचियों में अपना नाम नहीं है तो उसे जुडवा लेवें और किसी बोगस व्यक्ति का नाम है या ऐसे व्यक्ति का नाम है जो यहां रहता ही नहीं है या मर गया है या किसी व्यक्ति के दो स्थानों पर वोट है तो उस नाम को कटाने में आवश्यक सहयोग एवं सूचना देवें।