KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now
Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


भ्रष्टाचार रोकने हेतु न्यायालय बढाने की मांग
28 Apr 2008

श्रीमद भागवत कथा का वाचन श्रीरामानन्द जी महाराज ऋषिकेष द्वारा, कुम्हार मुमावत नवयुवक संघ की तहसील संगठनों का गठन, नन्हे-मुन्नों ने मनाया‘फ्रूट डे’ , राधाकृष्ण जी के मंदिर में मूर्ति स्थापना, मूंधडा द्वारा कन्या महाविद्यालय को वाटरकूलर भेंट


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


Educational Short Stories in Hindi

भ्रष्टाचार रोकने हेतु न्यायालय की संख्या बढाने की मांग
सूरतगढ, (विकास यादव) लक्ष्य संस्थान की बैठक श्रीमती कुमुद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर देश में भ्रष्टाचार रोकने हेतु न्यायालय की संख्या बढाने हेतु प्रेशर ग्रुप बनाकर अलग-अलग स्तर पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। दिनेश जगरवाल ने खेल के क्षेत्र में बढती अनुशासनहीनता व एग्रेशन पर चिंता जताई। बैठक में संस्था के संरक्षक डॉ. सुशील जेतली को शिक्षा के विकास में उल्लेखनीय योगदान   पर राज्यपाल एस.के. सिंह के हाथों राष्ट्र रत्न अवार्ड  मिलने पर खुशी व्यक्त की गई। इस उपलब्धि को शहर के लिए गौरव बताया गया है। बैठक में परमानन्द दर्द, पार्षद जगदीश मेघवाल, जी.सी. त्रिपाठी व एडवोकेट विष्णु शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

श्रीमद भागवत कथा का वाचन श्रीरामानन्द जी महाराज ऋषिकेष द्वारा
सूरतगढ, (विकास यादव) राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष में ब्राह्मण धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। 7 मई तक सुबह 9 से 12 बजे तथा सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का वाचन श्रीरामानन्द जी महाराज ऋषिकेष द्वारा किया जाएगा। 8 मई को परशुराम जी महाराज की झांकी व शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद परशुराम जयंती पर व्याख्यान होगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा।

कुम्हार मुमावत नवयुवक संघ की तहसील संगठनों का गठन
सूरतगढ, (विकास यादव) कुम्हार कुमावत महासभा के तत्वावधान में कुम्हार मुमावत नवयुवक संघ की तहसील संगठनों का गठन जिले में किया गया है। भैराराम मंगलराव की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान सूरतगढ तहसील अध्यक्ष रामप्रताप जालप को मनोनीत किया गया। इसके अलावा इन्द्र कुमार लखेसर व मनीष प्रजापत उपाध्यक्ष, राजेश किरोडीवाल संगठन मंत्री, लीलाधर कुम्हार  महासचिव, संतोष नोखवाल कोषाध्यक्ष, सुभाष घोडेला प्रचारमंत्री, विष्णु कारगवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर चेतना रथ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया, जो 7 मई को श्रीगंगानगर से रवाना होगी और समापन रावला व 365 हैड पर 13 मई को होगा। इस रथ यात्रा का उद्देश्य समाज में राजनैतिक, सामाजिक जागृति लाना तथा नशा व समाज में फैली कूरीतियों के खिलाफ जागृति फैलाना है। रथ यात्रा जिला अध्यक्ष चन्द्रभान घोडेला के नेतृत्व में निकाली जाएगी।

नन्हे-मुन्नों ने मनाया ‘फ्रूट डे’
सूरतगढ, (विकास यादव) आज ब्लॉसम एकेडमी प्रांगण में नर्सरी के नन्हे-मुन्नों ने ‘फ्रूट डे’ मनाया। यह दिवस बच्चों में फलों की आदत डालने व जानकारी देने के उद्देश्य से मनाया गया। इस अवसर पर एक प्रतियोगिता भी रखी गई। प्रतियोगिता के अन्तर्गत बच्चे फल से सजी टोकरी व फलों के चार्ट बनाकर लाए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कुछ बच्चों को फलों की पोशाक पहनाकर फलों की पहचान करवाई गई। इसके उपरान्त बच्चों की एक फ्रूट पार्टी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित बैद व इशिका पेडिवाल रहे। दूसरा स्थान हार्दिका चावला, अनुराग जनवेजा व अक्षित लाहोटी ने प्राप्त किया तथा तीसरे स्थान पर मनस्वी जैन, चंचल मदान व अंशुला शर्मा रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती हेमा चुघ ने बताया कि बच्चों के मानसिक व व्यावहारिक ज्ञान हेतु विद्यालय ऐसे आयोजन करवाता है।

राधाकृष्ण जी के मंदिर में मूर्ति स्थापना
सूरतगढ, (विकास यादव) रामपुरा (रंगमहल) के राधाकृष्ण जी के मंदिर में श्री गणेश जी व श्री रामदरबार की मूर्ति स्थापना कडवासरा परिवार व ग्राम वासियों द्वारा कराई गई। इस अवसर पर रविवार को कलश यात्रा व रामदरबार की मूर्तियों की शोभा यात्रा निकाली गई। आज सुबह विधिवत पूजन के बाद मूर्तियों की स्थापना की गई।

मूंधडा द्वारा कन्या महाविद्यालय को वाटरकूलर भेंट
सूरतगढ, (विकास यादव) माता जीतो जी कन्या महाविद्यालय में रामकुमार-श्रीमती सिरेकंवर मूंधडा  द्वारा भेंट वाटरकूलर का उद्घाटन संत श्री सीताराम जी महाराज द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर सीताराम जी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में शहरवासियों को बढ चढकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता  पर बल देते हुए कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा उच्च नैतिक चरित्र का विकास करती है। सीताराम जी ने अपनी तरफ से महाविद्यालय को एक कम्प्यूटर सेट देने की घोषणा भी की। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरनेक सिंह गिल ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह वाटर कूलर मय एक्वागार्ड समाज सेवी शंकरलाल मूंधडा की प्रेरणा से मूंधडा परिवार द्वारा भेंट किया गया है। इस अवसर पर शहर के बडी तादाद में गणमान्य  नागरिक उपस्थित थे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Court Curruption Fruid Day New Temple

Pelagian Dictionary

रोकने
हेतु
न्यायालय
बढाने
मांग


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Nil Nitin Mukesh


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares