KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Dos Base Payroll Software

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

Search any word's definition online at pelagiandictionary.com

Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


शैक्षिक विकास में सरकार कोई कमी नहीं छोडेगी-शिक्षा मंत्री
28 Jul 2009

Add comment          Mail          Print          Write to Editor


जयपुर। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री, मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के शैक्षिक विकास में कोई कमी नहीं छोडेगी जिससे कि इन बालक-बालिकाओं को बेहतर ढंग से शिक्षा प्रदान कर इन्हे जीने की एक नई राह दी जाकर इनके भविष्य को खुशहाल बनाया जा सके। शिक्षा मंत्री मंगलवार को राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार मूक बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर में ‘‘हरित राजस्थान‘‘ कार्यक्रम के तहत आयोजित पौधरोपण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मूक-बधिर बालक बालिकाओं को समाज की मुख्यधारा में जोडने के लिए समाज व सरकार दोनों को एक जुट होकर इनके कल्याण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए सरकार अपने स्तर पर कोई कमी नहीं छोडेगी लेकिन इस पुण्य कार्य में दान दाताओं व भामाशाहों को भी आगे आकर सहयोग करना होगा। शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर इस विद्यालय के छात्रावास में 30 सीटें बढाने की स्वीकृति की जानकारी देते हुए बताया कि इस विद्यालय की किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता से करने के लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने ‘‘हरित राजस्थान‘‘ कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया तथा आमजन से ‘‘हरित राजस्थान‘‘ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने एवं लगाये जा रहे पोधों की बेहतर देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा नवनिर्मित 4 कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया एवं मूक-बधिर बालक-बालिकाओं द्वारा बनाये गये विभिन्न विज्ञान माडल्स एंव व्यवसायिक प्रशिक्षण के दौरान तैयार किये गये सामान की प्रदर्शनी का अवलोकन किया साथ ही इस अवसर पर नव प्रवेशी बालक-बालिकाओं को बैग, जूते व अभ्यास पुस्किाएं देकर अभिनन्दन भी किया ।

 

 




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Educition

Pelagian Dictionary

विकास
सरकार
कोई
कमी
छोडेगी-शिक्षा
मंत्री


Comments to this News

Be the first to comment on this News


 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Upen Patel and Tanusree Dutta in Movie One Two Three


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares