बीकानेर। नागरिक समिति द्वारा तुलसी कुटीर में मोटापा एक अभिशाप विषय पर वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष डा. कालीचरण माथुर व पीबीएम अस्पताल क सह प्राचार्य डा. बी.के.गुप्ता ने मोटापे के कारण व उसके निवारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटापे के कारण हृदय रोग, पेफडों की क्षमता में कमी, दमा इत्यादि बीमारियां अक्सर होती हैं, इस बारे में डा. कालीचरण माथुर ने कहा कि मोटापे के कारण लोगों के रक्त में कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है इससे हृदय घात की आशंका होती है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठजनों ने भी वार्ता में भाग लिया।