राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर (नाम परिवर्तन) विधेयक पारित
28 Jul
2009
जयपुर। राज्य विधान सभा ने मंगलवार को राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2009 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री श्री बाबूलाल नागर ने सदन में विधेयक प्रस्तुत कर विधेयक के उद्देश्यों और कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर का नाम परिवर्तन बीकानेर के नागरिकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों की दीर्घकाल से लंबित मांग को पूरा करने और स्वामी केशवानन्द की स्मृति जीवित रखने के लिए उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वामी केशवानन्द ने अपना सम्पूर्ण जीवन शिक्षा के प्रसार और सार्वभौमिकरण में समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का नाम अब स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय होगा।
|