बीकानेर। राजस्थान सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2009 स्थानीय कम्युनिटी हॉल जेलवेल में 29 जुलाई से शुरू होगी। इस संबंध में संघ के एस.एल. हर्ष ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में करीब 20 जिलों के प्रतिभागी भाग लेंगे तथा यह प्रतियोगिता सात चक्रों में होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पुलिस अधीक्षक राघेन्द्र सुहासा करेंगे। इस समारोह में बीकानेर उद्योग संघ के अध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जनार्दन कल्ला करेंगे तथा प्रतियोगिता में विजेताओं को 11 हजार रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।