प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित समारोह में श्री गंगानगर हनुमानगढ जिलों से आये हजारों समर्थको के बीच चौ. गंगाजल मील एवं जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने माला पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय पर सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रतिपक्ष के नेता हेमाराम चौधरी ने की एवं मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी थे।
प्रतिपक्ष के नेता चौधरी हेमाराम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राजस्थान में भय, भूख और भ्रष्टाचार को बढावा मिला है। प्रदेश की मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबी हैं। आगामी चुनावों में भय भूख और भ्रष्टाचार का भगाना है तो कांग्रेस को विजय दिलवानी होगी।
सभा को संबोधित करते हए श्रीगंगानगर के जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील ने कहा कि पिछले साढे तीन साल के उनके कार्यकाल में उन्होंने श्रीगंगानगर जिले की अनेक समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष उठाया लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें एक बार भी मिलने का मौका तक नहीं दिया। राज्य सरकार सिचांई पानी, बिजली, सडक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का दावा करती है लेकिन गंगानगर जिले में सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलन हुए जिसमें सात किसान शहीद हुए। चौबीस घंटे बिजली देने का दावा करने वाली सरकार जिले में छः घंटे भी बिजली नही दे रही किसनों को न्यूनतम बिल के नाम पर लूटा जा रहा है। शिक्षा विभाग म अनेक अनियमियताऐ होने एवं शिक्षकों का अभाव होने की सुचना अनेको बार राज्य सरकार को भिजवाई लेकिन सरकार ने इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिले की अनेक समस्याओं का समाधान न हो पाने एवं मुख्यमंत्री की हठ धर्मिता के विरोध में उन्होंने कांग्रेस से नाता जोडने का फैसला किया है। किसान नेता गंगाजल मील ने मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी लोगों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये। मील ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी ललित मोदी ने पच्चीस हजार करोड रूपये भ्रष्टाचार से कमाऐं है। आबकारी निति में परिवर्तन के नाम पर प्राइवेट फर्मों को करोडो रूपये का फायदा दे गंगानगर शुगर मिल जैसी ईकाइयों को बर्बाद कर दिया। मील ने कहा कि वे कांग्रेस को बिना शर्त समर्थन देकर उसकी सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
इस सभा में उपस्थिति जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने उपस्थिति समुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान ओर कांग्रेस एक दूसरे के पूरक है पूर्व में प्रदेश का किसान वर्ग इस बहरूपिया मुख्यमंत्री के छलावों में आकर कांग्रेस का साथ छोड गया था लेकिन इस सरकार के पांच सालों के कार्यकाल में अनेको बार किसान वर्ग पर गोलिया चलाई, लाठीया बरसाई। किसानों को समर्द्ध करने के बदल उनका शोषण कर जमीने भूमाफियाओं को दिलवाई। राजाराम मील ने कहा कि स्मार्ट कार्ड के टेण्डरों में वसुंधरा राजे ने ललित मोदी के साथ मिल साढे-आठ सौ करौड रूपयों का घोटाला किया है। प्रदेश का किसान कांग्रेस की सरकार बनाकर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इन सब का बदला लेगा।
सभा को हनुमानगढ जिला प्रमुख राजेन्द्र मक्कासर, टौंक जिला प्रमुख रामविलास चौधरी, पूर्व सांसद नरेन्द्र बुडानिया, गुर्जर महासभा के विक्रमसिंह गुर्जर, राजपूत करणी सेना की अध्यक्ष श्रीमती प्रेम कंवर, जयपुर नगर निगम के प्रतिपक्ष के नेता गुलाम नबी एवं श्रीमती सुमन लाठर ने संबोधित किया।