डूंगरपुर २८ सितम्बर/राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संपादित समस्त योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक महासम्मेलन का आयोजन आगामी ४ अक्टूबर को किया जा रहा है।
जिला कलक्टर नीरज के.पवन ने बताया कि शहर की वागड गांधी वाटिका में प्रातः ११ बजे आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन में समस्त प्रधान, जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सहायक अभियंता व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जलग्रहण विकास, टीएफसी, एसएफसी, विधायक-सांसद मद, बीआरजीएफ, टीएससी, एसजीएसवाय, आईएवाय, गुरूगोलवलकर जनसहभागी योजना, दीनदयाल उपाध्याय आदर्श ग्राम योजना, ग्राम स्तर की सेवाओं यथा आंगनवाडी, ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उफन्द्र, पशु चिकित्सालय, उफन्द्र, विद्यालय, मिड-डे-मिल, उचित मूल्य दुकान, ग्रामीण पेयजल योजना आदि के सामाजिक अंकेक्षण के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के एक्शन प्लान तथा प्रगति पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जायेंगे।