एमबीए के छात्र करेगें पत्र वाचन
28 Sep
2009

बीकानेर, बाहेती पंचायत ट्रस्ट व एयरल्ड इम्पावरमेन्ट सोसाईटी के तत्वाधान में शोध पत्र वाचन स्पर्द्धा का आयोजन आगामी 3 अक्टुबर को किया जा रहा है। देशभर के प्रबन्ध अध्ययन संस्थान के मैनेजमेंट विद्यार्थी भागीदारी निभायेगें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेन्द्र बेनीवाल होगें। पत्रकारो को जानकारी देते हुए सचिव डॉ चन्द्रशेखर माली बताया इस महत्वपूर्ण आयोजन में भागीदारी निभाने आ रहे देशभर के भविष्य के युवा प्रबन्धन के गुरूओं को आने-जाने का व्यय, भोजन व आवास आदि की सम्पूर्ण व्यवस्था ट्रस्ट के द्वारा प्रदत की जाएगी। डॉ श्रीमाली ने बताया कि प्रतियोगिता में पूना, भुवनेश्वर, मेरठ, देहरादून, गुडगाँव, चण्डीगढ, मथुरा, मुम्बई, दिल्ली सहित देश के अन्य कई स्थानों से विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है। वहीं राजस्थान से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर, मोदी इन्स्टीट्यूट, लक्ष्मणगढ (सीकर), ग्लोबल सिनर्जी, अजमेर, आईएमएस, बीकानेर, आईबीएम, ईसीबी, बीकानेर, व्यास इन्स्टीट्यूट, जोधपुर सहित प्रबन्ध संस्थान के छात्र इस विषय पर अपने विचार रखेंगें। उन्होनें बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद छात्र अपने शोध पत्र की जानकारी ऑडियो-वीडियो विज्युल के माध्यम से तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत करेंगें। इसके विभिन्न पहलुओं पर निर्णय लेने के लिए विषय विशेषज्ञों का पैनल बनाया गया है। ट्रस्ट के सचिव भगवान दास बाहेती ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को सात हजार रूपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को पाँच हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
|