स्वयं सेवको ने कदम से कदम मिलायें
28 Sep
2009
बीकानेर, विजयादशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश कदम से कदम मिलाएं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर इकाई द्वारा विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष में पथ संचलन किया तथा शस्त्रों की पुजा कर धर्म रक्षा की शपथ ली। रतन बिहारी पार्क में आयोजित शस्त्र पुजन कार्यक्रम में नगर सरसंघ चालक नरोतम व्यास, घेवरचन्द जोशी सहित अनेक स्वंय सेवकों ने शास्त्रों की पुजा विधि विधान से की, तत्पश्चात पक्तिबद्ध होकर रतन बिहारी पार्क से पथ संचलन शुरू किया। बैण्ड की धुनों व हाथ में शस्त्र लिये स्वयं सेवकों अनुशासित तरीकें से सादुल सिंह मूर्ति चौराहा, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, तौलियासर भैरूजी मंदिर, रेलवे फाटक, कोटगेट, पंचमंदिर नया कुआं, रांगडी चौक, भुजिया बाजार, आचार्य चौक, मोहता चौक, तेलिवाडा, दाऊजी मंदिर, जोशीवाडा, केईएम रोड होते हुए पुनः रतन बिहारी पार्क पंहुचे। रास्ते भर स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार किया गया। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात खडे थे। जहां से भी स्वयं सेवक निकले वहां सडकों को खाली करवाया गया। पुलिस के आलाधिकारी आगे व पीछे मुस्तैदी से चल रहे थे।
|