बीकानेर, गंगासिह विश्वविधालय के अन्तर्गत अन्तर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को डूगर कालेज मैदान में शुरू होई। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ पी आर ओझा ने किया। इस अवसर पर ओझा ने खिलाडियो को खेल भावना से खेलने की सलाह देते हुए कहा की खेल मे हार जीत कोई महत्त्व नही रखती ह, अच्छे खेल के दम खम पर खिलाडी उचाई को छु सकता है। सुबह खेल उद्घाटन मैच मे पहला मैच राजकिय महाविद्यालय नोहर और राजकिय महाविद्यालय गंगानगर के मध्य खेले गए जिसमे नोहर की टीम ने खेल का प्रदर्शन करते हुए रणवीर द्रारा 40वें मिनट मे गंगानगर टीम पर गोल किया इस गोल के बाद नोहर की टीम ने गंगानगर को गोल करने का कोई मौका नही दिया ओर अंत नोहर टीम 1.0 से मैच जीत गई। दुसरे मैच मे खालसा कॉलेज गंगानगर व एसके कालेज घडसाना को 3.0 से मात दी। मैच के रेफरी भरत पुरोहित थे आयोजन सचिव हुकमचन्द ओझा ने बताया कि दो मैच और खेलें जायेगें। प्रतियोगिता में संभाग की अलग अलग कालेजो की 16 टीमे भाग ले रही है ।