महामहिम राज्यपाल का डूंगरपुर में भव्य स्वागत
28 Nov
2007
महामहिम राज्यपाल श्री एस.के.सिंह का डूंगरपुर जिले की दोवडा हवाई पट्टी पर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विशिष्ट जनों द्वारा स्वागत किया गया।
डूंगरपुर २८ नवंबर/ महामहिम राज्यपाल श्री एस.के.सिंह का डूंगरपुर जिले की दोवडा हवाई पट्टी पर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य विशिष्ट जनों द्वारा स्वागत किया गया।
राज्यपाल श्री सिंह ठीक प्रातः ११.५० पर राजस्थान सरकार के विशेष विमान वीटी ईक्यूएन से दोवडा हवाई पट्टी पर पहुंचे।
जिले की दो दिवसीय यात्र पर पहुंचे राज्यपाल सिंह का संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, जिला कलक्टर नीरज के. पवन, जिला पुलिस अधीक्षक विजेन्द्र झाला, अतिरिक्त जिला कलक्टर टी आर जोशी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यप्रकाश, उपखण्ड अधिकारी रामचंद्र खराडी, जिला रसद अधिकारी गोपाल मोहन माथुर, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आशिक अली, उपजिला प्रमुख प्रेमकुमार पाटीदार, पूर्व जिला प्रमुख रतन देवी भराडा, डूंगरपुर विधायक पूंजीलाल परमार, प्रधान मंजुला रोत, उपप्रधान कुबेर ननोमा, पूर्व उपप्रधान वल्लभ पाटीदार, नानूराम माली आदि ने पुष्पहार एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। हवाई पट्टी पर ही मेवाड भील कोर की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अपराह्न में सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां पर नगरपालिका अध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, समाजसेवी शंकर यादव, नगरपालिका उपाध्यक्ष के.के.गुप्ता, दौलतसिंह राठौड, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुशीला भील समेत कई जनप्रतिनिधियों व विशिष्टजनों ने पुष्पहार व बुके इत्यादि भेंट कर स्वागत किया। नपाध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी ने राज्यपाल को श्री गणेश प्रतिमा भेंट की।
|