KhbarExpresswww.khabarexpress.com

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now

UniqueIdea.net Softwares SMS Jokes Poems Story Time Pass Facts

Search Photo  
RSS Tuesday, February 14, 2012


मेरे खून की एक-एक बूंद राजस्थान के विकास के लिए हैः वसुंधरा
28 Nov 2008

राज्य की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने फलौदी, नागौर, जायल, भोपालगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।


Add comment          Mail          Print          Write to Editor


मुख्यमंत्री ने आज चुनावी सभाओं में जोर देते हुए कहा कि मेरे खून की एक-एक बूंद विकास के लिए है। इसके लिए मेरी जान भी चली जाए तो मुझे गर्व होगा। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं विकास के मुद्दे से चुनाव नहीं जीता जा सकता। लेकिन आपसे आशीर्वाद और सहयोग से यह चुनाव इस भ्रम को तोड़ देंगे।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि कांग्रेस जाति और मजहब की दीवारें खड़ी कर के विकास के मुद्दे से जनता का ध्यान हटा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बीमारू राज्य विरासत में हमें दिया था। उस कलंक को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धो दिया है। इससे कांग्रेसी खेमों में बौखलाहट है।
आज फलौदी (जोधपुर), नागौर, जायल, भोपालगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की 36 कौमें मेरे परिवार के अभिन्न हिस्से हैं, उन्हें मैं साथ लेकर चली हूं। उनकी चुनावी सभाओं में भारी भीड़ थी जिनमें महिलाओं की शिरकत ज्यादा थी। लोगों का कहना है कि चुनावी सभाओं में इतनी भारी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई। नागौर में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आपने जो चुनरी मुझे ओढ़ाई है वह आपके आशीर्वाद और स्नेह का प्रतीक है। इसकी लाज मैं रखूंगी।
नागौर हमारी नाक और शान है यहां पानी की परियोजना पर सैकड़ों करोड़ रुपए हमारी सरकार ने खर्च किए हैं, दिसम्बर में यह परियोजना पूरी हो जाएगी, जिससे नागौर में पानी की समस्या दूर होगी। इस इलाके में हमारी सरकारी ने 16 आदिवासी स्कूल खोले हैं। प्रदेश में पहली मर्तबा मदरसों को उन्नत बनाने के लिए सैकड़ों करोड़ रुपया मुहैया कराया गया है। कांग्रेस अरसे से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों का शोषण करती रही है, अब उनकी कलई खुल गई है। आज राजस्थान में सर्वत्र हमें लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है। इसी से बौखलाकर कांग्रेस के नेता बेबुनियाद और मनगढ़ंत भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान का कोई भी क्षेत्र विकास के कामों से अछूता नहीं रहा है। हर जगह सड़कें बनी हैं, स्कूल खुले हैं, बिजली सप्लाई की व्यवस्था में सुधार हुआ है और पानी की समस्या के ठोस हल निकाले गए हैं। महिलाओं के लिए पंचायतों में 50 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। भामाशाह योजना का विशेष जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तीकरण के लिए इस योजना में गरीब और वंचित तबकों की महिलाओं के डेढ़ हजार रुपए एकमुश्त देने का प्रावधान किया गया था, जिससे समूचे प्रदेश की महिलाओं को लाभ मिलता लेकिन इसमें चुनाव आयोग ने रोड़ा अटका दिया है।
कांग्रेस नेताओं के उन बयानों पर कि राजस्थान में विकास के काम केन्द्रीय पैसे से हुए हैं, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पलटवार किया कि केन्द्र ने राज्य को पैसा देकर कोई अहसान नहीं किया है। बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर सोनिया जी यहां आई थीं और हाथ हिलाकर चली गईं। सहायता के लिए एक पैसा केन्द्र सरकार ने हमको इस मद में नहीं दिया। पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए हमने खुद-ब-खुद इन्तजाम किया।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर कठोर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जादूगरी से राज्य नहीं चला करते, विकास के लिए कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण की जरूरत होती है। 
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि गरीब आदमी को सशक्त बनाने और प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं के सशक्तीकरण के जो काम हमने किए हैं, उनका कांग्रेस के पास कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वह काला अध्याय हमें याद है, जब गहलोत शासन में ना केवल विकास के सारे कार्य ठप हो गए थे, बल्कि युवाओं के लिए सरकारी रोजगार के दरवाजे भी बंद कर दिए गए थे।
विकास उपलब्धियों का आत्मविश्वास उनके भाषण में साफ झलकता रहा और कहा कि आज मैं अधिकारपूर्वक आपकी आंखों में आंख डालकर आपसे वोट मांगती हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार राजस्थान के मतदाता भारतीय जनता पार्टी को पिछली बार से भी अधिक समर्थन देंगे।




Discuss this story on KhabarExpress Forum  

More News: Vasundhara Raje Rajasthan Election 2008 Jodhpur

Pelagian Dictionary

खून
एक-एक
बूंद
राजस्थान
विकास
वसुंधरा


Comments to this News

MAIN BJP KO SNADESH DENA CHAHTA HOON KE WO SAB SE PAHLE MUSLMANO KE ANDAR SE APNA DAR HATAI,MUSLIM BHAI YEH SAMCHTE HAIN KE AGAR BJP SATTA MEN AYEGI TO MUSLMANO KA SHOSAN KAREGI,UN PAR ZULAM KAREGI LEKIN MAIN SAMCHTA HOON KE BJP SE JO HINDUSTAN KO FAYDA PAHUNCH SAKTi HAI KOI AUR NAHIN DE SAKTA,IS MEN KOI SAK NAHIN KE CONGRESS KE RAJKAAL MEN JO NUKSHAN HAMEN HUA HAI WO AAJ TAK BJP SE NAHIN LEKIN CHUKE SURU MEN BJP KI CHAWI HAMARE LIYE SAHI NAHIN RAHI TO AAJ BHI WO DAR BAITHA HUA HAI LEKIN AAJ WAQT AA GAYA HAI AGAR HAMEN HINDUSTAN KO BACHANA HAI TO BJP KO MUSLMANO KO BHAROSE MEN LENA HOGA,KIYON KI ISI CONGRESS NE PAHLE HINDUSTAN KE KAI TUKRE KARAYE HAIN,BJP AGAR YE MAN JAYE HINDU MUSLIM SIKH ISAI SAB BHARAT KA HISSA HAI TO SHAYAD HAMARA DESH BACH JAYE KIYUON BJP SE ACCHI SARKAR KOI AUR NAHIN HO SAKTI.JAI HIND JAI BHARAT,
SENDER :QUAMAR ALAM
S/O:AFATAB ALAM
WORKING IN SAUDI ARABIA AS SECRETARY IN MULTINATIONAL COMPANY
COMPANY ADDRESS
METALCO
JADID SANYAH
RIYADH (K.S.A.)
ADRESS IN INDIA
FROM :BIHAR (GAYA DISTIC)INDIA
CONTACT NO :0533650536
BROTHER MOB:0560479482, QUAMAR ALAM (11/30/2008 2:56:36 PM)



 
Post Your Comments to this News
 Posting Rules
 
  Name: Email:
 

Top Story of The Day
Latest Articles

Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar



Johan Abrahim in Movie No Smoking


Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ? | News Ticker
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Nagar Ek - Nazaare Anek, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares