हनुमानगढ, २८ दिसम्बर। सूचना एवं निदेशालय की वेबसाईट पर जारी शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता देने के लिए इस वर्ष शुरू की गई ‘अक्षत योजना’ पुरुष एवं महिला ही नहीं निशक्तजनों के लिए काफी लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के तहत नवम्बर तक १२ हजार २३० शिक्षित बेरोजगारों को ९५ लाख रुपए से अधिक की राशि का वितरण किया जा चुका है।
योजना के तहत १० हजार २५२ पुरुष, एक हजार ४८४ महिलाओं तथा ४९४ निशक्तजनों को लाभान्वित किया गया। सर्वाधिक १३७६ सवाईमाधोपुर में बेरोजगारों ने योजना का लाभ उठाया जबकि सबसे कम २४ बारां में लाभान्वित हुए।
अजमेर में १६२, अलवर में ५३२, बांसवाडा में १७९, बाडमेर में १०८, भरतपुर में ६८२, भीलवाडा में १८२, बीकानेर में २२८, बूंदी में २४०, चित्तौडगढ में २२३, चूरू में ५५३, दौसा में ११७२, धौलपुर में २३८, डूंगरपुर में ३४१, जयपुर में ६६६, जैसलमेर में १२२, हनुमानगढ में ७७, जालोर में १४१, झालावाड में ४६०, झुंझुंनू में ९१४, जोधपुर में १४९, करोली में २३९, कोटा में ३९७, नागौर में १४४, पाली में ३३३, राजसमन्द में १४८, सीकर में ४०७, सिरोही में ५५३, श्री गंगानगर में १७२, टोंक में ८८७ तथा उदयपुर में १८१ पुरुष, महिला एवं निशक्तजन लाभान्वित हुए।