पशु कल्याण पखवाडा १४ जनवरी से
28 Dec
2007
जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम एवं दयाभाव जाग्रत करने के उद्देश्य से राज्य में १४ जनवरी से ३० जनवरी २००८ तक पशु कल्याण पखवाडा मनाया जायेगा।
Add comment
Mail
Print
Write
to Editor
हनुमानगढ, २८ दिसम्बर। जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम एवं दयाभाव जाग्रत करने के उद्देश्य से राज्य में १४ जनवरी से ३० जनवरी २००८ तक पशु कल्याण पखवाडा मनाया जायेगा।
पखवाडे के दौरान बांझ निवारण एवं पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन के साथ ही पशु क्रूरता निवारण एवं जीव जन्तु कल्याण के सम्बन्ध में जन चेतना जागृत की जाएगी। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं गोशालाओं में चेतना शिविर एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
छात्र-छात्रओं के लिए चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जायेंगी। पखवाडे के दौरान २६ जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं ३० जनवरी को सर्वोदय दिवस मनाया जायेगा। इन दोनों दिवसों में पशु पक्षियों का वध रोकना एवं मांस की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबंध रहेगा।
पशु पालन निदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पखवाडे के दौरान विविध आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभायें।
|